फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 19: कुनिका की वजह से शहबाज और अभिषेक में हुई हाथापाई, किचन की जिम्मेदारी को लेकर आगबबूला हुए अमाल

Mon, 15 Sep 2025 10:23 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Abhishek-Shehbaz Fight: हाल ही में बिग बॉस 19 का नया प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसमें शहबाज बदेशा और अभिषेक बजाज एक दूसरे से भिड़ते दिख रहे हैं। साथ ही घर में किचन को लेकर अमाल मलिक भी गुस्से में हैं।

विज्ञापन
बिग बॉस 19 - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 19 में आए दिन कुछ ना कुछ बवाल होता रहता है। अब शा का एक नया प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसमें शहबाज और अभिषेक के बीच हाथापाई की नौबत आ गई है। इसकी वजह कोई और नहीं, बल्कि कुनिका सदानंद हैं। साथ ही वीडियो में दिखा कि सिंगर अमाल मलिक किचन की जिम्मेदारियों को लेकर भड़क रहे हैं। चलिए जानते हैं कि आखिर किस वजह से हुआ ये हंगामा। 

कुनिका पर भड़के अमाल मलिक

विज्ञापन

बिग बॉस 19 के इस नए प्रोमो में अमाल मलिक, जीशान से कहते हैं, ‘किचन का ये सब मैं संभाल लूंगा।’ इसपर कुनिका सदानंद की आवाज आती है कि वो बहुत मेहरबानी कर रहे हैं। इसके बाद अमाल ने कुनिका को कहा, ‘मैं बहुत सम्मान करता रहा हूं आपका, आप क्यों किचन की बात कर रही हैं? जब आपकी जिम्मेदारी नहीं है।’ इस बात पर कुनिका ने कहा कि इस तरह वो इज्जत करते हैं। फिर अमाल ने जवाब दिया, ‘इज्जत देने का ये मतलब नहीं कि मैं नौकर बन जाऊं।’
 


कुनिका के लिए भिड़े शहबाज-अभिषेक
आगे वीडियो में देखा जाता है कि अभिषेक बजाज कहते हैं कि ये बहुत ही बेकार तरीका है। इसपर शहबाज बदेशा ने कहा, ‘अभिषेक तुमने मैम को ऐसा बोला।’ इसके बाद दोनों के बीच गहमागहमी इतनी बढ़ जाती है कि हाथापाई की नौबत आ जाती है। वो एक दूसरे से लड़ने के लिए आगे बढ़ते हैं। हालांकि बिग बॉस के घरवाले उन्हें रोकने का प्रयास करते हैं।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: OTT Releases: 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' से लेकर 'द ट्रायल 2' तक, इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल मचाने आ रहीं यह फिल्में-सीरीज

बिग बॉस 19 में अब तक क्या हुआ?
बिग बॉस 19 को शुरू हुए 21 दिन हो चुके हैं। अभी तक शो में कई प्रतियोगियों के बीच कड़वाहट आईं। इसके अलावा कुछ ने दिल भी जीता है। रविवार के दिन नगमा मिराजकर और नतालिय का सफर से खत्म हो गया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें