फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी दीदी को ढूंढने निकलीं डीसीपी वर्तिका चतुर्वेदी, ‘दिल्ली क्राइम 3’ के ट्रेलर में दिखा हुमा का खूंखार अवतार

Tue, 04 Nov 2025 04:45 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Delhi Crime 3 Trailer Release: अगर आप भी ‘दिल्ली क्राइम’ के प्रशंसक हैं, तो अब इस सीरीज का तीसरा सीजन भी आ रहा है। सीजन 3 का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है, जो वाकई कहानी के दमदार होने की गवाही देता है।
विज्ञापन
दिल्ली क्राइम 3 ट्रेलर - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेटफ्लिक्स की हिट सीरीज ‘दिल्ली क्राइम’ अपने नए सीजन के साथ वापस लौट रहा है। अब इस सीरीज के तीसरे सीजन का ट्रेलर आज रिलीज किया गया है। जिसे देखकर पता चलता है कि इस बार कहानी पिछले दोनों सीजन से ज्यादा इंटेंस और खतरनाक होने वाली है। इस बार डीसीपी वर्तिका चतुर्वेदी (शेफाली शाह) का मुकाबला हुमा कुरैशी से होगा। यहां देखिए कैसा है इस सस्पेंस क्राइम-थ्रिलर सीरीज का ट्रेलर…

विज्ञापन

 

दिल्ली क्राइम 3 ट्रेलर - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
लड़कियों की तस्करी पर आधारित है सीरीज
तीसरे सीजन में कहानी दिल्ली से आगे निकलती है। 2 मिनट 31 सेकंड के ट्रेलर में दिखाया गया है कि देश के अलग-अलग राज्यों की लड़कियों की तस्करी की जा रही है। इन लडकियों के बेचने का काम हुमा कुरैशी (बड़ी दीदी) करती हैं। इस गिरोह का पर्दाफाश करने की जिम्मदारी शेफाली शाह (डीसीपी वर्तिका चतुर्वेदी) को मिलती है। बड़ी दीदी को पकड़ने के लिए डीसीपी वर्तिका चतुर्वेदी अपनी टीम के साथ लग जाती हैं। तीसरा सीजन 13 नवंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम करेगा। इस बार डीसीपी वर्तिका चतुर्वेदी (शेफाली शाह) का मुकाबला बड़ी दीदी (हुमा करैशी) से है।

दिल्ली क्राइम 3 ट्रेलर - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
हुमा का दिखा दमदार अंदाज
ट्रेलर देखकर पता चलता है कि हुमा कुरैशी सीरीज में विलेन की भूमिका में नजर आएंगी। ट्रेलर में उनका खूंखार अंदाज देखने को मिलता है, जो उनके किरदार के खतरनाक होने की गवाही देता है। ट्रेलर में कुछ मौकों पर हुमा अपने अभिनय से डराती हैं और उनकी बोली में हरियाणवी भी ठीक लग रही है। जबकि शेफाली शाह एक बार फिर दमदार अभिनय करती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

दिल्ली क्राइम 3 ट्रेलर - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
तनुज चोपड़ा ने किया है निर्देशन
तनुज चोपड़ा द्वारा निर्देशित 'दिल्ली क्राइम 3' में शेफाली शाह और हुमा कुरैशी के अलावा राजेश तैलंग, रसिका दुग्गल, अनुराग अरोड़ा, और जया भट्टाचार्य जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फैंस इस सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें