फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Harmeet Singh: शेफाली के निधन पर एक्स हसबैंड ने जताया शोक, बताई अंतिम संस्कार में शामिल न हो पाने की वजह

Sat, 28 Jun 2025 08:40 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shefali Jariwala Ex-Husband Post:  शुक्रवार रात एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के निधन की खबर ने सबको हैरान कर दिया। शनिवार को परिवार ने शेफाली को अंतिम विदाई दी। शेफाली के एक्स हसबैंड हरमीत सिंह ने भी एक सोशल मीडिया पोस्ट साझा कर दुख जताया है। साथ ही शेफाली के अंतिम संस्कार में शामिल ना होने की वजह भी साझा की है। 

विज्ञापन
शेफाली जरीवाला और एक्स हसबैंड हरमीत सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम@harmeet_meetbros
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शेफाली जरीवाला के एक्स हसबैंड हरमीत सिंह ने शनिवार शाम एक पोस्ट इंस्टाग्राम पर साझा की है, जिसमें एक्ट्रेस के निधन पर शोक जताया। वह अपनी पोस्ट में यह भी लिखते हैं कि शेफाली बहुत जल्दी चली गईं। साथ ही हरमीत ने यह भी बताया कि क्यों वह चाहकर भी शेफाली के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पा रहे हैं। 

हरमीत ने पुरानी यादों को किया साझा 

विज्ञापन

हरमीत सिंह अपनी पोस्ट में लिखते हैं, ‘शेफाली के निधन की खबर में लिए शॉकिंग थी। इस खबर को सुनकर मैं बिल्कुल टूट चुका हूं।हमने कई खूबसूरत साल, साथ गुजारे थे, उनकी यादें मेरी दिल में आज भी बसी हैं। शेफाली के माता-पिता, उनकी बहन और शेफाली के पति पराग के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।’ 

ये खबर भी पढ़ें: Hindustani Bhau on Shefali Jariwala: शेफाली की मौत पर बोले भाऊ- 'लोग कह रहे उसे हार्ट अटैक आया पर..' 

अंतिम संस्कार में शामिल न होने का कारण बताया
हरमीत पोस्ट में आगे लिखते हैं, ‘मैं इस वक्त यूरोप में हूं। यह बात मेरे लिए दुखदायी है कि मैं शेफाली के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पा रहा हूं। वह बहुत जल्दी चली गई। भगवान उसकी आत्मा को शांति दे। परिवार को इस मुश्किल घड़ी से लड़ने की ताकत  दे। जय श्रीकृष्णा।’ 

विज्ञापन


हरमीत और शेफाली का रिश्ता 
बताते चलें कि शेफाली जरीवाला ने साल 2002 में 'कांटा लगा' म्यूजिक वीडियो से खूब चर्चा हासिल की थी। वह स्टार बन गई थीं। इसी दौरान शेफाली की मुलाकात मीत ब्रदर्स के म्यूजिक डायरेक्टर हरमीत सिंह से हुई और दोनों ने 2004 में शादी कर ली। मगर साल 2009 में इनका तलाक हो गया। इसके बाद शेफाली की जिंदगी में पराग त्यागी आए। दोनों को प्यार हुआ, साल 2014 में दोनों ने शादी की। यह जोड़ी फैंस के बीच एक आइडल कपल के तौर पर जानी जाती थी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें