फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shefali Jariwala Death: 'शेफाली ने 'कांटा लगा' गाने को अमर बना दिया', बोले म्यूजिक डायरेक्टर हैरी आनंद

Sat, 28 Jun 2025 07:41 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Music Director Harry Anand On Shefali Jariwala Death: 'कांटा लगा' गाने ने दिवंगत अभिनेत्री शेफाली जरीवाला को इंडस्ट्री में पहचान दिलाई। वहीं, इस गाने के निर्देशक हैरी आनंद का कहना है कि शेफाली ने इस गाने को अमर बना दिया।
विज्ञापन
शेफाली जरीवाला-हैरी आनंद - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री-मॉडल शेफाली जरीवाला हमारे बीच नहीं रहीं। 27 जून को देर रात उनका निधन हो गया। अभिनेत्री के अचानक निधन से हर कोई स्तब्ध है। उन्होंने महज 42 वर्ष की आयु में दुनिया को अलविदा कह दिया। शेफाली को 'कांटा लगा गर्ल' के नाम से भी जाना गया। इस गाने ने उन्हें लोकप्रियता दिलाई। वहीं, इस गाने के म्यूजिक डायरेक्टर हैरी आनंद का कहना है कि इस गाने को शेफाली ने हमेशा के लिए अमर बना दिया।

विज्ञापन

बोले- 'खुशमिजाज लड़की थी शेफाली'
हैरी आनंद ने शेफाली जरीवाला के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने दिवंगत अभिनेत्री की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, हैरी ने शेफाली को लेकर कहा कि वे खुशमिजाज लड़की थी। हैरी आनंद ने शेफाली के साथ की पुरानी यादें ताजा कीं और उनके साथ 'कांटा लगा' गाने में काम करने के बारे में चर्चा की।  

कहा- 'स्तब्ध हूं, यकीन कर पाना मुश्किल है'
हैरी ने कहा, 'शेफाली एक खुशमिजाज लड़की थी। मुझे 'कांटा लगा' और अन्य गानों की शूटिंग के दौरान उसके साथ बिताया गया समय अच्छी तरह याद है। वह बेहद प्यारी थी और हमेशा चेहरे पर मुस्कान लिए मुझसे मिलती थी। मैं स्तब्ध हूं। यह विश्वास करना मुश्किल है कि शेफाली अब नहीं रही'। हैरी ने आगे कहा, 'वो अपने साथ-साथ 'कांटा लगा' गाने को हमेशा के लिए अमर बना गई। एक और कांटा लगा गाना और एक और कांटा लगा गर्ल नहीं होगी। वह बेहद याद आएगी। भगवान उसके परिवार और दोस्तों को यह दुख सहने की शक्ति दें'।
विज्ञापन

हैरी ने इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर कर दी श्रद्धांजलि
हैरी ने शेफाली के लिए इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल नोट भी लिखा। उन्होंने लिखा, 'शेफाली..हमारे आइकॉनिक हिट्स पर आपके साथ काम करना खुशी की बात थी। आपको याद किया जाएगा और हमेशा याद किया जाएगा। आप इकलौती  'कांटा लगा गर्ल' हैं। इन सीडी ने रातों-रात तहलका मचा दिया था, शेफाली इन ट्रैक्स पर अपने प्रदर्शन से दुनिया भर में जानी जाने लगीं। ऐसा होना तय था। दूसरी क्लिप मेरे दूसरे गाने 'कभी आर कभी पार' से है जिसमें शेफाली ने शानदार प्रदर्शन किया था, जो फिर से एक बड़ी हिट साबित हुई। मैं अभी भी इसे समझ नहीं पा रहा हूं,जीवन बहुत छोटा है।  आपकी आत्मा को शांति मिले। ओम शांति'।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें