फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anand L Rai: आनंद एल राय की फिल्मों के इन किरदारों ने दिलों में बनाई खास जगह, आज मना रहे हैं 54वां जन्मदिन

Sat, 28 Jun 2025 07:01 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Anand L Rai Movies Iconic Characters: फिल्म निर्माता और निर्देशक आनंद एल राय आज अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। भारतीय सिनेमा को उन्होंने कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। आज उन्हीं फिल्मों के मशहूर किरदारों के बारे में बताते हैं।
विज्ञापन
आनंद एल राय - फोटो : Telegraph India
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सिनेमा में कई नामचीन निर्देशकों ने अपनी छाप छोड़ी है, लेकिन जब बात दिल से जुड़ने वाले किरदारों और कहानियों की आती है, तो आनंद एल राय का नाम सबसे पहले लिया जाता है। आज आनंद एल राय अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं और इस खास मौके पर आइए जानते हैं उनकी फिल्मों के बारे में, जिनके किरदार आज भी दर्शकों के दिलों में जिंदा हैं।

विज्ञापन


दिल्ली में जन्मे आनंद एल राय
दिल्ली में 28 जून 1971 को जन्मे आनंद एल राय ने अपने करियर की शुरुआत टेलीविजन इंडस्ट्री में सहायक निर्देशक के रूप में की थी। लेकिन उन्हें असली पहचान मिली 2007 में आई उनकी पहली फिल्म ‘स्ट्रेंजर्स’ से, जिसमें जिम्मी शेरगिल ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इसके बाद उन्होंने जो सिलसिला शुरू किया, वो हर फिल्म के साथ और मजबूत होता चला गया।

आनंद एल राय-तनु वेड्स मनु - फोटो : इंस्टाग्राम

ये खबर भी पढ़ें: नहीं रहीं 'कांटा लगा गर्ल': 42 वर्ष की उम्र में अभिनेत्री-मॉडल शेफाली जरीवाला का निधन, रिपोर्ट्स में दावा

‘तनु वेड्स मनु’ 
साल 2011 में आई ‘तनु वेड्स मनु’ में भले ही कंगना रनौत और आर. माधवन की जोड़ी मुख्य आकर्षण थी, लेकिन जिम्मी शेरगिल द्वारा निभाया गया ‘राजा अवस्थी’ का किरदार दर्शकों के दिलों पर छा गया। इस रोमांटिक कॉमेडी ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर कमाल किया बल्कि इसे क्रिटिक्स से भी सराहना मिली। फिल्म की सादगी और उत्तर भारतीय रंग-ढंग ने इसे हर वर्ग के दर्शकों से जोड़ा।

‘रांझणा’ 
साल 2013 में आई ‘रांझणा’ में धनुष ने कुंदन शंकर के रूप में एक ऐसा किरदार निभाया, जिसने एकतरफा प्यार की पीड़ा को बड़े ही प्रभावशाली तरीके से दर्शाया। फिल्म में सोनम कपूर और अभय देओल जैसे सितारे भी थे, लेकिन कुंदन की मासूमियत और जुनून ने दर्शकों का दिल जीत लिया। फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों दोनों से ही खूब सराहना मिली।

‘जीरो’
शाहरुख खान की फिल्म ‘जीरो’ में आनंद एल राय ने एक बौने व्यक्ति की कहानी को अनोखे तरीके से पेश किया। बउआ सिंह का किरदार अलग जरूर था लेकिन उसमें जो आत्मविश्वास और जिंदगी जीने का जज्बा था, उसने लोगों को खासा प्रभावित किया। फिल्म में अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ ने भी दमदार भूमिकाएं निभाईं।

विज्ञापन

कृति सेनन, धनुष और आनंद एल राय - फोटो : इंस्टाग्राम: @kritisanon

‘अतरंगी रे’ 
साल 2021 में सारा अली खान, धनुष और अक्षय कुमार की त्रिकोणीय प्रेम कहानी 'अतरंगी रे' में रिंकू का किरदार ऐसा था जिसने अपनी जटिलताओं और जज़्बातों से दर्शकों को उलझाए रखा। फिल्म को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया था और इसे काफी सराहा गया।

प्रोड्यूसर के तौर पर भी दिखाया दम
आनंद एल राय ने निर्देशन के अलावा बतौर निर्माता भी कई फिल्मों में अपनी समझ दिखाई है। 'निल बट्टे सन्नाटा' (2015) में शिक्षा की अहमियत को खूबसूरत तरीके से दिखाया गया, जबकि 'तुम्बाड' (2018) अपनी हॉरर-थ्रिलर शैली और विजुअल इफेक्ट्स के लिए आज भी चर्चा में रहती है।

इसके अलावा 'मनमर्जियां' (2018) ने मॉडर्न रिलेशनशिप्स को नए नजरिए से दिखाया। 'हैप्पी भाग जाएगी' (2016) एक हल्की-फुल्की कॉमेडी थी जो दर्शकों को खूब पसंद आई। वहीं 'हसीन दिलरुबा' (2021) ने थ्रिल और सस्पेंस के साथ दर्शकों को बांधे रखा।

आनंद एल राय का शानदार करियर
आनंद एल राय ने अपने निर्देशन और प्रोडक्शन के जरिए भारतीय सिनेमा को न केवल नई कहानियां दी हैं, बल्कि ऐसे किरदार भी गढ़े हैं जो बरसों तक याद रखे जाएंगे। आज उनके जन्मदिन पर फैंस और फिल्म इंडस्ट्री उन्हें उनके अनोखे योगदान के लिए सलाम कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें