वीडियो बटोर रहा सुर्खियां
दरअसल, परफॉर्मेंस के दौरान उन्होंने भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली की जर्सी पहनकर रखी थी। यह देखकर भारतीय फैंस ने उनकी जमकर तारीफ की। सोशल मीडिया पर शॉन की विराट की जर्सी वाली परफॉर्मेंस के फोटो और वीडियो वायरल हो गए। सोशल मीडिया पर विराट के फैंस उनके इस कदम की खूब सराहना कर रहे हैं। यह परफॉर्मेंस लोलापालूजा के वैश्विक संगीत महोत्सव का हिस्सा था, जिसमें कई अंतरराष्ट्रीय और भारतीय कलाकारों ने भी अपने हुनर का जादू चलाया। शॉन ने अपने हिट गानों के साथ एक शानदार प्रस्तुति दी, जिसमें उनकी जबर्दस्त गायकी और ऊर्जा का शानदार मेल देखने को मिला।
मुंबई के सड़कों पर भी दी प्रस्तुति
म्यूजिक फेस्टिवल में कई दिग्गज आएंगे नजर
इसके अलावा शॉन ने शनिवार (8 मार्च) को मुंबई स्थित म्यूजिक इंस्टीट्यूशन 'द साउंड स्पेस' के छात्रों के लिए एक निजी कंसर्ट भी आयोजित किया।लोलापालूजा मुंबई में इस बार तीसरी बार आयोजित किया गया है। शॉन के साथ इस म्यूजिक फेस्टिवल में कई और अंतर्राष्ट्रीय नाम भी परफॉर्म करेंगे, जिनमें ग्रीन डे, हनुमानकाइंड, तलविंदर, रफ़्तार, लुइस टॉमलिंसन, ग्लास एनिमल्स, लिसा मिश्रा और अन्य शामिल हैं।