फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sharvari Wagh: फिल्म 'अल्फा' में शरवरी वाघ का अलग होगा किरदार, बताया- 'ले रहीं हूं ट्रेनिंग'

Sun, 07 Sep 2025 11:13 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sharvari Wagh Role: शरवरी वाघ ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि फिल्म 'अल्फा' में उनका किरदार कैसा होगा। उन्होंने इब्राहिम के साथ रैंप वॉक किया है और इसका अनुभव बताया है।
विज्ञापन
शरवरी वाघ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री शरवरी वाघ इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'अल्फा' को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने मीडिया को बताया है कि फिल्म में उनका क्या किरदार है। उन्होंने बताया कि उनकी फिल्म 'अल्फा' 25 दिसंबर को रिलीज हो रही है। वह इसको लेकर बहुत उत्साहित हैं क्योंकि इसमें उन्होंने अच्छा रोल किया है। 
विज्ञापन

एख्शन सीन के लिए तैयार शरवरी
शरवरी ने एएनआई से बताया कि वह फिल्म में अभिनय करने के लिए तैयारी कर रही हैं। वह इसमें एक्शन सीन करने के लिए ट्रेनिंग ले रही हैं। उन्होंने कहा 'यह बहुत अच्छा अनुभव है।'
फिल्म 'अल्फा' का निर्देशन शिव रवैल कर रहे हैं। यह फिल्म महिलाओं पर केंद्रित है। इसमें आलिया भट्ट और शरवरी वाघ अहम किरदार निभा रही हैं। उम्मीद है कि बॉबी देओल भी फिल्म का हिस्सा होंगे।


अमित अग्रवाल के लिए किया रैंप वॉक
'मुंज्या' की अभिनेत्री ने बताया कि वह डिजाइनर अमित अग्रवाल के लिए रैंप वॉक करते हुए कैसा महसूस कर रही थीं। उन्होंने कहा 'यह अच्छा अनुभव था। अमित सर के लिए मैं पहली बार रैंप पर चली हूं। इस ड्रेस में मैं रैंप वॉक करके बहुत उत्साहित हूं। मैं इसमें सुंदर लग रही हूं।'
 

शरवरी वाघ - फोटो : सोशल मीडिया
इब्राहिम अली खान की तारीफ की
शरवरी ने कहा 'अमित सर ने मुझे बताया कि वह किस तरह से बनारसी साड़ियां लेकर आए और उन्हें गाउन में बदला। यह बहुत अच्छी कहानी है और इसे सुनकर मैं खुश हो गई हूं।'
शरवरी ने इब्राहिम अली खान के साथ वॉक किया। उन्होंने बताया कि उनके साथ उनकी जोड़ी काफी अच्छी रही। उन्होंने कहा 'अब्राहिम के साथ मैंने पहली बार रैंप वॉक किया है। वह उम्मीदों से भरे हुए हैं, वह खुशमिजाज हैं और मजे में रहते हैं।'

यह खबर भी पढ़ें: Bigg Boss 19: सलमान खान ने डोनाल्ड ट्रंप पर किया कटाक्ष? कहा- 'सबसे ज्यादा झगड़ा करने वाले ही...'
विज्ञापन

शरवरी का काम
शरवरी वाघ ने 2015 में लव रंजन और संजय लीला भंसाली के साथ असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर करियर की शुरुआत की। अभिनेत्री ने 2021 में 'बंटी और बबली' से बॉलीवुड में कदम रखा। आखिरी बार उन्हें फिल्म 'वेदा' में देखा गया था। उन्हें फिल्म 'मुंज्या' से पहचान मिली। अब वह 'अल्फा' का हिस्सा होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें