फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 19: सलमान खान ने डोनाल्ड ट्रंप पर किया कटाक्ष? कहा- 'सबसे ज्यादा झगड़ा करने वाले ही...'

Sun, 07 Sep 2025 07:38 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Salman Khan On Donald Trump: हाल ही में सलमान खान ने 'बिग बॉस 19' के एपिसोड में ट्रंप को लेकर एक कथित बयान दिया। इसके कई मतलब निकाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
सलमान खान, डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'बिग बॉस 19' के कई एपिसोड सुर्खियों में रहे हैं। हाल ही में रिलीज हुआ एक शो भी चर्चा में है। ताजा एपिसोड में सलमान खान ने घर में झगड़ों पर हमला बोला है। उन्होंने उन लोगों पर निशाना साधा है जो लोग विवाद करते हैं और शांति को बढ़ावा देने का दावा करते हैं। इस दौरान उन्होंने एक ऐसा कमेंट किया जिसे अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से जोड़कर देखा जा रहा है। 
विज्ञापन

सलमान खान ने ट्रंप पर किया तंज
सलमान खान ने कहा 'ये क्या हो रहा है पूरी दुनिया में। जो सबसे ज्यादा दिक्कत पैदा कर रहे हैं, उन्हें ही शांति पुरस्कार चाहिए।' सलमान खान की इस लाइन के कई मतलब निकाले जा रहे हैं। एक मतलब यह निकलता है कि ट्रंप ने नोबेल शांति पुरस्कार हासिल करने की कथित कोशिश की थी। खबरों के मुताबिक पीएम मोदी ने ट्रंप की इस बात को मानने से इंकार कर दिया था। 

एपिसोड में क्या हुआ था?
इस एपिसोड का मुख्य आकर्षण नीलम गिरी और जीशान कादरी के बीच तीखी झड़प थी। उनका झगड़ा फरहाना भट्ट के बीच में आने से और बढ़ गया। फरहाना ने नीलम को दो कौड़ी की औरत कहा। इसके बाद नीलम रोने लगीं। सलमान खान ने फरहाना से उनके शब्दों के चयन पर और उनके शांति कार्यकर्ता होने पर सवाल उठाया। 
 

फरहाना भट्ट और सलमान खान - फोटो : एक्स
सलमान ने फरहाना को फटकारा
सलमान खान ने फरहाना से कहा 'फरहाना आप किसी तरह से शांति की कार्यकर्ता लगती हैं? आपका ईगो बड़ा है। अपने आपको पता नहीं क्या समझती हैं। क्या नीलम को दो कौड़ी की औरत कहना ठीक है? आप एक औरत हो और आप ही एक औरत के बारे में ऐसा कहती हो?'

यह खबर भी पढ़ें: Navya Nair: मलयालम अभिनेत्री नव्या नायर को गजरा पहनना पड़ा महंगा, ऑस्ट्रेलिया में इतने लाख का लगा जुर्माना
 

वायरल हो रहा वीडियो
सलमान खान की ट्रंप पर की गई कथित बयानबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। कई यूजर्स ने सलमान खान की इस बात पर खूब मजा लिया। एक यूजर ने लिखा कि क्या सलमान खान खबरें देखते हैं?
विज्ञापन

ट्रंप ने मांगा था समर्थन
आपको बता दें कि इसी साल जून में डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के पीएम मोदी से भारत-पाकिस्तान का युद्ध रुकवाने के लिए शांति पुरस्कार के लिए नामांकन के लिए सपोर्ट मांगा था। हालांकि पीएम मोदी ने इसके लिए मना कर दिया था। सलमान की टिप्पणी को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें