'वेदा' में शरवरी एक निचली जाति की लड़की की भूमिका निभाती है, जो ग्रामीण राजस्थान में जाति उत्पीड़न के खिलाफ लड़ती है। भूमिका की चुनौतियों के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा, ''मुझे लगता है कि यह भूमिका बहुत कठिन और चुनौतीपूर्ण थी और मेरे कम्फर्ट से बहुत बाहर थी।"
शरवरी वाघ ने हाल ही में 'मुंजा' के साथ अपने करियर की सबसे बड़ी हिट दी और 'महाराज' के लिए प्रशंसकों की खूब तारीफें बटोरी थीं। अभिनेत्री ने एक बार फिर जॉन अब्राहम की 'वेदा' में अपने उम्दा प्रदर्शन के साथ अपनी अभिनय क्षमता साबित कर दी है। हालांकि, अभिनेत्री की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब नहीं हुई। अब हाल ही में, अभिनेत्री ने कहा कि 'वेदा' का बॉक्स ऑफिस रिजल्ट उनके नियंत्रण से बाहर है।
विज्ञापन
वेदा के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर बोलीं शरवरी
इंडिया टुडे से बात करते हुए, शरवरी ने कहा, "ईमानदारी से कहूं तो इसे देखने के दो अलग-अलग तरीके हैं। मेरे लिए, मुझे लगता है कि वेदा में मेरा दिल भूमिका और उसके प्रदर्शन में था। मुझे सच में लगता है कि फिल्म का दिल सही जगह पर था। अब बॉक्स ऑफिस पर चाहे चीजें काम करें या न करें। यह मुझसे परे हैं क्योंकि यह सिनेमाघरों में मेरी केवल तीसरी फिल्म है। इसलिए, यह कुछ ऐसा है, जिससे मैं अभी भी सीख रही हूं।"
शरवरी से अपनी भूमिका को बताया शानदार
'वेदा' में शरवरी एक निचली जाति की लड़की की भूमिका निभाती है, जो ग्रामीण राजस्थान में जाति उत्पीड़न के खिलाफ लड़ती है। भूमिका की चुनौतियों के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा, ''मुझे लगता है कि यह भूमिका बहुत कठिन और चुनौतीपूर्ण थी और मेरे कम्फर्ट से बहुत बाहर थी, जब मुझे इसके लिए दर्शकों का प्यार मिलता है, तो मैं संतुष्ट हो जाती हूं क्योंकि मैंने अपने प्रदर्शन में विश्वास की एक छोटी सी छलांग लगाई है। यह सौ और तरीकों से जा सकता था। इसका सही तरीके से जाना मेरे लिए एक बड़ी जीत है। मैंने नाटक नहीं किया है, जो बहुत कठिन भी है और यह मेरे लिए एक बड़ी सफलता थी।"
विज्ञापन
इन सितारों से सजी है वेदा
बता दें कि जॉन अब्राहम, शरवरी वाघ और तमन्ना भाटिया स्टारर फिल्म 'वेदा' सिनेमाघरों से उतरने की कगार पर पहुंच गई है। दर्शकों को इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं। मगर ये उन पर खरा उतरने में नाकामयाब रही है।