संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' रिलीज के बाद से ही चर्चा में बनी हुई है। इसे 1 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था। इस सीरीज में भंसाली की भांजी शर्मिन सेगल ने भी काम किया है। हालांकि, उन्हें लगातार दर्शकों की आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, दर्शक शर्मिन को उनके अभिनय के लिए ट्रोल कर रहे हैं। हाल ही में, शर्मिन ने इस सीरीज में काम करने वाली एक और अभिनेत्री अदिति राव हैदरी को लेकर कुछ दिलचस्प बातें साझा की, जिसके बाद एक बार फिर से उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।
शर्मिन ने अदिति को बताया स्कूल की लड़की
शर्मिन सेगल की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में शर्मिन अपनी सह कलाकार अदिति राव हैदरी की चुटकी लेते हुए कह रही हैं कि वो समय की काफी पाबंद हैं। इतना ही नहीं शर्मिन ने अदिति को 'स्कूल की लड़की' भी करार दिया। शर्मिन की इस बात को अदिति के फैंस ने दिल पर ले लिया है और एक बार फिर से शर्मिन की ट्रोलिंग शुरु हो गई है। उन्हें अदिति पर की गई टिप्पणियों के निशाने पर लिया जा रहा है।
Mahesh Babu: बेटे गौतम के दीक्षांत समारोह में उत्साहित पिता महेश बाबू आए नजर, अभिनेता का नया लुक हुआ वायरल
क्या है पूरा मामला ?
दरअसल, शर्मिन ने मजाक के तौर पर कहा था कि अदिति एक अच्छी स्कूल गर्ल है, जिसे अगर टीचर कहेंगे कि आपको फला समय तक होमवर्क करना होगा तो अदिति बिल्कुल वैसा ही करेगी। इतना ही नहीं जितने शब्दों में काम करना होगा उससे एक शब्द भी ज्यादा नहीं लिखेंगी। शर्मिन ने कहा था कि अदिति के मुताबिक, हर कोई देरी से आता है और केवल वही वक्त पर पहुंचती हैं।
Does she not have a pr/team
byu/aestforu inBollyBlindsNGossip
यूजर बोले- शर्मिन की एक्टिंग बर्दाश्त के बाहर
अदिति के एक फैन ने शर्मिन को लेकर लिखा कि मैं इस इंसान को देख ही नहीं सकता। वो ठीक से बात नहीं कर सकती। ठीक से अभिनय नहीं कर सकती। यह तुम्हारा काम है। पहले वह करो। फिर दूसरों की आलोचना करो। वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा कि शर्मिन शालीनता से बोलना नहीं जानतीं। एक अन्य यूजर ने लिखा कि शर्मिन का उच्चारण और उसकी एक्टिंग बर्दाश्त के बाहर है।
OG: 'ओजी' में मार्शल आर्ट करते दिखेंगे पवन कल्याण, चुनाव के नतीजे के बाद फिर से शुरू करेंगे शूटिंग