फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरद कपूर: 'दो साल से नहाए नहीं..', अभिनेता की हालत देख कांप गई थीं दोस्त; सुनाई रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी

Wed, 18 Nov 2026 03:31 PM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • शरद कपूर इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं।
  • उनकी दोस्त हेमा ने बताया कि  जब उन्होंने पहली बार शरद को देखा था, तब उनकी हालत बेहद खराब थी।
  • हेमा ने शरद के परिवार से भी संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उन्हें कोई खास जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
शरद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता शरद कपूर इन दिनों अपनी खराब सेहत और आर्थिक तंगी को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उनके मुश्किल हालात सामने आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री के कई लोग उनकी मदद के लिए आगे आए हैं। इस बीच एक्टर की दोस्त हेमा चौधरी ने उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ ऐसे खुलासे किए हैं, जिन्हें सुनकर हर कोई हैरान रह गया।
विज्ञापन


हेमा ने बताया कि जब उन्होंने पहली बार शरद को देखा था, तब उनकी हालत बेहद खराब थी। वह न सिर्फ शारीरिक रूप से कमजोर हो चुके थे, बल्कि उनकी रोजमर्रा की जिंदगी भी पूरी तरह प्रभावित हो गई थी।
Trending Videos

शरद कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@sharadkapoor13official
क्या बोलीं हेमा चौधरी?
हेमा चौधरी ने 'बॉलीवुड कट अनकट' पॉडकास्ट में शरद कपूर की हालत के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि वह एक डॉग शेल्टर चलाती हैं, जिसका नाम बेजुबान ट्रस्ट है। इसी सिलसिले में वह शरद के इलाके में कुछ कुत्तों को बचाने पहुंची थीं।

इसी दौरान उनकी मुलाकात एक्टर से हुई। बाद में जब वह उनके कमरे में गईं तो वहां के हालात देखकर बुरी तरह घबरा गईं। इसके बाद उन्होंने शरद की मदद के लिए फिल्म इंडस्ट्री के लोगों से अपील की।
विज्ञापन

शरद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
परिवार से संपर्क करने की भी की थी कोशिश
हेमा ने बताया कि उन्होंने शरद के परिवार से भी संपर्क करने की कोशिश की थी, लेकिन उन्हें कोई खास जवाब नहीं मिला। हेमा के मुताबिक, उन्होंने शरद के भाई से कहा था कि उन्हें अपने भाई की जरूरत है, लेकिन इसके बाद भी उनकी तरफ से कोई फोन नहीं आया। हेमा ने इस पर अंदाजा लगाते हुए कहा कि हो सकता है कि परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर कोई मामला हो या फिर कोई दूसरी वजह हो।

दो साल से नहीं नहाए थे शरद कपूर
हेमा चौधरी ने शरद कपूर की हालत के बारे में बताते हुए एक बेहद चौंकाने वाला दावा किया। हेमा ने कहा, 'तीन से चार लोग उनके मरने का इंतजार कर रहे थे। वह लगभग 99 फीसदी खत्म हो चुके थे, लेकिन उन तक मुझे कुत्तों ने पहुंचाया। मैं हमेशा उन लोगों की आवाज सुनती हूं, जो अपनी बात खुद नहीं कह सकते। जब मैं कुत्तों को बचाने गई तो मेरी मुलाकात उनसे हुई। उन्होंने दो साल से न तो नहाया था और न ही बिस्तर से उठे थे। किसी ने उन्हें फोन तक नहीं किया था और न ही पूछा था कि उन्होंने खाना खाया या नहीं। वह धीरे-धीरे खत्म होते जा रहे थे।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें