फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aankhon Ki Gustaakhiyan: पहली आउटडोर शूटिंग में ठंड से परेशान हुईं शनाया, विक्रांत के साथ BTS वीडियो शेयर किया

Thu, 19 Jun 2025 03:59 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

BTS of Aankhon Ki Gustaakhiyan: शनाया कपूर और विक्रांत मैसी की फिल्म आंखो की गुस्ताखियां जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अब अभिनेत्री ने शूटिंग के दौरान का एक वीडियो साझा किया है। 


 
विज्ञापन
विक्रांत मैसी और शनाया कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री शनाया कपूर 'आंखों की गुस्ताखियां' फिल्म से एक्टिंग करियर में डेब्यू करने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ मुख्य भूमिका में विक्रांत मैसी नजर आएंगे। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक शूटिंग के दौरान का बीटीएस क्लिप साझा किया है। आइए देखें वीडियो। 

विज्ञापन


कड़ाके की ठंड से परेशान शनाया कपूर
एक्ट्रेस शनाया कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो 'आंखो की गुस्ताखियां' फिल्म के सीन की शूटिंग कर रही हैं। इसमें विक्रांत मैसी भी दिख रहे हैं। इस वीडियो क्लिप में अभिनेत्री को ठंड के कपड़ों में देखा जा रहा है, क्योंकि वहीं ठंड का मौसम है। साथ ही उन्हें कांपते हुए भी देखा जा सकता है, जिस कारण वह अभिनेता का हाथ पकड़ लेती है। इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा कि यह उनका पहला आउटडोर शूट है, जहां बहुत ठंड थी। साथ ही हैशटैग बिहाइंड द सीन भी लिखा। 
 


 


यूजर्स दे रहे प्रतिक्रियाएं 
इस वीडियो के सामने आते ही यूजर्स भी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि शनाया बिल्कुल डॉल की तरह हैं। दूसरे यूजर ने कहा कि उम्मीद है कि यह फिल्म शानदार कमाई करेगी। इसके अलावा एक अन्य यूजर ने अभिनेत्री को बोला गुड लक। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Mannara Chopra: मन्नारा चोपड़ा के पिता की प्रार्थना सभा गुरुद्वारा में आयोजित, परिवार के साथ पहुंचीं अभिनेत्री


कब रिलीज होगी फिल्म?
यह फिल्म 11 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। 'आंखो की गुस्ताखियां' फिल्म प्यार-मोहब्ब्त को बहुत ही खूबसूरत ढंग से बयां करने के लिए तैयार है। इस फिल्म को जी स्टूडियोज और मिनी फिल्म्स बना रहे हैं। यह रोमांटिक लव स्टोरी फिल्म है, जिसमें दर्शकों को प्यार और इमोशंस के साथ दोनों सितारों की केमिस्ट्री देखने को मिलेगी। इस फिल्म का संगीत विशाल मिश्रा ने तैयार किया है। 'आंखों की गुस्ताखियां' का निर्देशन संतोष सिंह करेंगे। फिल्म को निरंजन अयंगर और मानसी बागला ने लिखा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें