फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mannara Chopra: मन्नारा चोपड़ा के पिता की प्रार्थना सभा गुरुद्वारा में आयोजित, परिवार के साथ पहुंचीं अभिनेत्री

Thu, 19 Jun 2025 03:50 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mannara Chopra Father Prayer Meet: अभिनेत्री मन्नारा चोपड़ा के पिता रमन राय हांडा इस दुनिया में नहीं रहे। आज गुरुवार 19 जून को मन्नारा ने उनकी प्रार्थना सभा गुरुद्वारा में रखी।
विज्ञापन
पिता की प्रार्थना सभा में मन्नारा चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री मन्नारा चोपड़ा पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सोमवार 16 जून को अभिनेत्री ने पिता को खो दिया। मन्नारा के पिता व वरिष्ठ वकील रमन राय हांडा के निधन से चोपड़ा परिवार में शोक की लहर है। आज गुरुवार को अभिनेत्री ने गुरुद्वारा में अपने पिता की प्रार्थना सभा आयोजित की। वे अपने परिवार के साथ वहां पहुंचीं। पिता को याद कर वे फूट-फूट कर रोईं।

विज्ञापन

मत्था टेकने गुरुद्वारा पहुंचीं मन्नारा
मन्नारा चोपड़ा और उनका परिवार रमन राय हांडा की आत्मा की शांति के लिए गुरुद्वारा में मत्था टेकने पहुंचा। इस दौरान परिणीति चोपड़ा के पिता भी नजर आए। इस दौरान मन्नारा गमगीन नजर आईं। पिता को याद कर वे फूट-फूटकर रोईं। परिवार के लोग और करीबी दोस्त उन्हें सांत्वना देते दिखे।
 

मन्नारा चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
पिता की तस्वीर सीने से चिपकाए पहुंचीं मन्नारा
मन्नारा चोपड़ा भारी बारिश के बीच गुरुद्वारा पहुंची। दिवंगत पिता की तस्वीर हाथों में थामकर वे प्रार्थना सभा में पहुंचीं। पिता को खोने का दर्द उनके चेहरे पर साफ नजर आया। मन्नारा के इस मुश्किल वक्त में करणवीर मेहता, सिंगर खानजादी, कॉमेडियन सुदेश लहरी सहित इंडस्ट्री के भी कुछ लोग भी उन्हें सांत्वना देने पहुंचे।

Aankhon Ki Gustaakhiyan: शूटिंग के दौरान कड़ाके की ठंड ने शनाया को किया परेशान, पकड़ा विक्रांत मैसी का हाथ

 
विज्ञापन

प्रियंका और परिणीति की कजिन हैं मन्नारा
बता दें कि मन्नारा बॉलीवुड की अदाकारा प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा की कजिन हैं। रमन राय हांडा प्रियंका और परिणीति के फूफाजी थे। दुख की इस घड़ी में नेटिजन्स मन्नारा को सांत्वना दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ईश्वर मन्नारा को यह दुख सहने की शक्ति देना'। बता दें कि रमन राय हांडा 72 वर्ष के थे। वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। ताहिर जासूस समेत कई पैपराजी पेजिस पर वीडियोज शेयर किए गए हैं।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें