फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mukesh Khanna: मुकेश खन्ना ने अली असगर के दादी के किरदार को बताया फूहड़, पूछा- 'आपको यह अश्लील नहीं लगता?'

Tue, 06 Aug 2024 11:32 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मुकेश खन्ना अपने यूट्यूब चैनल 'भीष्म इंटरनेशनल' पर अक्सर कलाकारों से बात करते नजर आते हैं। इस बार उन्होंने अली असगर से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अली असगर से उनके दादी और नानी के किरदारों पर न सिर्फ बात की, बल्कि इनकी आलोचना भी कर डाली।
विज्ञापन
मुकेश खन्ना-अली असगर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चर्चित अभिनेता अली असगर ने टीवी की दुनिया में अलग-अलग किस्म की भूमिकाएं निभाई हैं। कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो से भी वे लंबे वक्त तक जुड़े रहे। इस दौरान उन्होंने दादी और नानी की भूमिकाएं कीं। अली असगर ने साल 2013 से 2016 तक 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में दादी की भूमिका निभाई। फिर 2016 से 2017 तक 'द कपिल शर्मा शो' में नानी की भूमिका निभाई थी। हाल ही में मुकेश खन्ना ने अली से उनके इन किरदारों पर बात की और इन्हें फूहड़ बताया।

विज्ञापन

Phir Aayi Hasseen Dillruba: नवाबों के शहर पहुंचे 'फिर आई हसीन दिलरुबा' के सितारे, यूजर बोले- हसीन हो गया लखनऊ

बातचीत के दौरान किरदारों पर जताई नाराजगी!
मुकेश खन्ना अपने यूट्यूब चैनल 'भीष्म इंटरनेशनल' पर अक्सर कलाकारों से बात करते नजर आते हैं। इस बार उन्होंने अली असगर से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अली असगर से उनके दादी और नानी के किरदारों पर न सिर्फ बात की, बल्कि इनकी आलोचना भी कर डाली। उन्होंने अली के इन किरदारों को 'फूहड़' बताते हुए पूछा कि आपको ये अश्लील नहीं लगता? इस पर अली ने भी जवाब दिया।
Deadpool & Wolverine Collection: मजबूती से भारत में आगे बढ़ रही 'डेडपूल एंड वूल्वरिन', 12वें दिन कमाए इतने करोड़

अली असगर ने दिया यह तर्क
अली असगरन ने कहा,  'यह आपकी निजी राय है. इसलिए मैं कुछ नहीं कह सकता। लोग हमेशा पूछते हैं कि वे एक लड़के को लड़की क्यों बनाते हैं? मेरी समझ से इसका कारण यह है कि किसी की दादी मेरे जैसी नहीं होंगी। वह उतनी एनर्जेटिक नहीं होगी'। उन्होंने आगे कहा कि इसके अलावा शूटिंग की टाइमिंग भी काफी अजीब होती थी। हम देर रात तक शूट करते थे। अब अगर आप किसी सीनियर एक्ट्रेस को दादी बनाओगे तो उनके लिए इतनी देर तक काम करने में मुश्किल होता'।
Vikrant Massey: बिना इजाजत वीडियो बनाने को लेकर फैंस पर भड़के विक्रांत मैसी, बोले- क्या आप चिड़ियाघर में आए हो?
विज्ञापन

असहमत नजर आए 'शक्तिमान' 
अली का जवाब सुन मुकेश खन्ना ने उन्हें टोकते हुए कहा 'यह सही वजह नहीं है। क्या हिरोइन रात-रात भर काम नहीं करती हैं?' इस पर अली ने कहा, 'मेरी दूसरी वजह यह है कि जब हम आदमी को औरत बनाते हैं तो ये फिर ओरिजनल करेक्टर नहीं हुआ। हम फिर काफी क्रिएटिव लाइबर्टी ले सकते थे और काफी मस्ती कर सकते थे, अब क्योंकि किरदार ओरिजनल नहीं है तो किसी बात का बुरा नहीं लगता'। मुकेश खन्ना ने हाल ही में एक्स पर भी एक पोस्ट साझा कर अली के किरदार की आलोचना की थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें