फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Govinda: जब स्टारडम के नशे में चूर थे गोविंदा, अब बदल गई ये आदत; शक्ति कपूर ने किया खुलासा

Mon, 06 Jan 2025 11:27 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Govinda:  बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता गोविंदा को लेकर उनके दोस्त और को-स्टार शक्ति कपूर ने चौंकाने वाली बात शेयर की है। शक्ति कपूर ने बताया कि गोविंदा में कौन सा बदलाव आ गया है।
 
विज्ञापन
गोविंदा - फोटो : इंस्टाग्राम @govinda_herono1
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता गोविंदा 80 और 90 के दशक के सुपरस्टार थे। वह दर्शकों के चहेते होने के साथ-साथ निर्माताओं के भी डिमांड में रहा करते थे। उनकी मांग ऐसी थी कि वह एक ही दिन में कई शिफ्ट में कई फिल्मों की शूटिंग करते थे। वह एक ही समय में करीब दस प्रोजेक्ट पर काम करते थे, कई बार निर्माताओं को इंतजार भी करवाते थे। वह अपनी सुस्ती के लिए जाने जाते थे, लेकिन उनका स्टारडम ऐसा था कि उनके नखरे हमेशा लोगों को उठाने पड़ते थे। गोविंदा की डांस स्किल, एक्टिंग स्किल्स, कॉमिक टाइमिंग ने उन्हें उस दौर का सबसे बेहतरीन अभिनेता बना दिया। गोविंदा का क्रेज ऐसा था कि एक बार जब वह हैदराबाद में शूटिंग कर रहे थे, तो आमिर खान सेट पर उन्हें एक्टिंग करते देखने के लिए दौड़े चले आए। करीब पांच साल पहले रंगीला बाबू के प्रमोशन के दौरान गोविंदा के को-स्टार शक्ति कपूर ने इस घटना को याद किया। 

विज्ञापन


गोविंदा के फैन थे आमिर खान
बॉलीवुड बबल से बात करते हुए शक्ति कपूर ने बताया, "मुझे पुराने दिनों की एक घटना याद है। गोविंदा और मैं हैदराबाद में स्टेज पर कव्वाली सीन की शूटिंग कर रहे थे। दूर से मैंने देखा कि भीड़ में एक कोने में कोई बहुत छोटा सा आदमी खड़ा है। जब मैंने उसकी तरफ देखा, तो मुझे लगा कि मैंने उसे कहीं देखा है। थोड़ी देर बाद मुझे एहसास हुआ कि यह आमिर खान थे। शक्ति कपूर ने आगे कहा, "मैंने उनसे पूछा, 'सर, आप यहां क्या कर रहे हैं? कोई उनके लिए कुर्सी और चाय लेकर आए।' उन्होंने कहा, 'मैं यह देखने आया हूं कि गोविंदा कैसे इतनी अच्छी तरह से लिप सिंक करते हैं और कैसे वह एक ही बार में इतने लंबे शॉट दे देते हैं।' फिर उन्होंने कहा, 'मैं गोविंदा का सबसे बड़ा प्रशंसक हूँ।”

यह खबर भी पढ़ें: Pushpa 2: 1200 करोड़ी बनने के बाद भी रफ्तार में दौड़ी 'पुष्पा 2' की गाड़ी, 33वें दिन बटोरे इतने करोड़ रुपये
विज्ञापन


इनसिक्योरिटी ने बदल दिया गोविंदा को
शक्ति कपूर से बातचीत के दौरान जब पूछा गया कि पिछले कुछ वर्षों में गोविंदा में क्या बदलाव आए हैं? तो शक्ति कपूर ने जवाब दिया, "पिछले कुछ वर्षों में उनके अंदर एक चीज बदली है, वह है उनकी समय की पाबंदी। पहले वह सुबह 9 बजे की शिफ्ट के लिए रात 9 बजे आते थे। अब वह सुबह 9 बजे की शिफ्ट के लिए सुबह 8:30 बजे आते हैं।" उन्होंने आगे कहा, "इनसिक्योरिटी आदमी को कहां से कहां तक पहुंचा देती है। अब वह बहुत प्रोफेशनल हैं और पूरी इंडस्ट्री यह जानती है।"

यह खबर भी पढ़ें: Dr Rustom Soonawala: करीना, आलिया व अनुष्का की डिलीवरी करवाने वाले डॉ. रुस्तम का निधन, कपूर खानदान के करीबी थे

गोविंदा का बढ़ाया हौसला
शक्ति कपूर ने अपने दोस्त और को-स्टार का हौसला भी बढ़ाया। उन्होंने कहा, "लोग कहते हैं कि अब एक्टर के लिए वापसी करने में बहुत देर हो चुकी है, मैं इस पर विश्वास नहीं करता। हमने अमरीश पुरी जैसे लोगों को 44 की उम्र में शुरुआत करते देखा है। एक्टर या कलाकार के लिए कभी देर नहीं होती।"

आमिर खान ने खुद को बताया है गोविंदा का फैन
आमिर खान अक्सर गोविंदा की तारीफ करते हुए दिखते हैं। साल 2010 में उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था, मेरे पसंदीदा अभिनेता गोविंदा हैं। वह वास्तव में मुझे हंसा सकते हैं। मुझे उनकी फिल्में बहुत पसंद हैं।" उन्होंने आगे कहा था, "गोविंदा एक ऐसे अभिनेता हैं जो वास्तव में मेरा मनोरंजन करते हैं। उनकी कॉमिक टाइमिंग बहुत अच्छी है और वह एक बेहतरीन अभिनेता हैं।" आमिर ने यह भी साझा किया था कि उन्होंने उनकी फिल्म सैंडविच लगभग 10 से 12 बार देखी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें