टीआरपी के मामले में टॉप पर रहने वाला शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ पिछले कुछ दिनों से चर्चा में है। शो में 10 से 12 साल के लीप की खबरें भी सामने आ रही हैं। हाल ही में शो के अभिनेता शक्ति अरोड़ा को अलविदा कहना पड़ा। अभिनेता ने ‘गुम है किसी के प्यार में’ शो को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। अभिनेता ने शो में लीप के फैसले को चौंकाने वाला बताया है।
अच्छी टीआरपी के बावजूद शो में लीप क्यों?
निर्माताओं के फैसले पर नाराजगी जताते हुए अभिनेता ने कहा, ‘यह हैरान करने वाला था, क्योंकि हमें अच्छी टीआरपी मिल रही थी। वर्ल्ड कप के दौरान 2.1 की टीआरपी आना मजाक नहीं है और कोई भी निर्माता ऐसे मोड़ पर लीप लेने की नहीं सोच सकता, लेकिन केवल चैनल और निर्माता ही जानते हैं उन्होंने ऐसा क्यों किया? लीप के बाद शो को आगे बढ़ाना जोखिम भरा है और आप मुंह के बल गिर सकते हैं।’
Kalki 2898 AD: ‘कल्कि 2898 एडी’ देख महेश बाबू का हिल गया दिमाग, नाग अश्विन की तारीफ में कही ये बात
शो से बाहर होने की खबरों पर नहीं था विश्वास
38 वर्षीय अभिनेता ने खुलासा किया कि उन्हें शो से बाहर होने की जानकारी एक महीने पहले मीडिया में आ रही खबरों से पता चली थी। उन्होंने कहा, मुझे इस पर भरोसा नहीं हो रहा था, लेकिन मैं खुद को इसके लिए तैयार कर रहा था। उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने निर्माताओं से बात करने की कोशिश भी की। अभिनेता ने कहा, ‘मैं लंबे समय से टीवी में काम कर रहा हूं, लेकिन टीआरपी में टॉप पर कभी नहीं रहा, लेकिन ‘गुम है किसी के प्यार में’ तीन महीनों तक नंबर एक पर रहें। अक्टूबर 2023 से जनवरी 2024 तक। यहां तक की जब मैंने शो छोड़ा तब भी हम नंबर एक पर ही थे।’
प्रशंसकों को निराश नहीं करना चाहते अभिनेता
अभिनेता से जब पूछा गया कि अब वह आगे क्या करेंगे? इस पर उन्होंने कहा कि वह नए अवसरों की तलाश में रहेंगे जो उन्हें रचनात्मक संतोष भी दे सके, जो आपकी इमेज को अच्छा करें और आपकी मार्केट वैल्यू को बढ़ाए। उन्होंने कहा कि अगर आप कोई गलत परियोजना चुनते हैं तो लोगों को हैरानी होगी की आप सिर्फ पैसों के लिए कोई काम करते हैं। अभिनेता अपने दर्शकों को निराश नहीं करना चाहते।
Darshan Kumaar: 'द कश्मीर फाइल्स' के बाद फिर दमदार भूमिका में दर्शन कुमार, 'आरएमसीएस' में आएंगे नजर