सोशल मीडिया से हटाईं तस्वीरें
शैलेन वूडली और लुकास ब्रावो ने ब्रेकअप कर लिया है। दोनों ने सोशल मीडिया से एक-दूसरे के साथ की यादें पूरी तरह से हटा दी हैं। दोनों सितारों को इस साल की शुरुआत में सार्वजनिक रूप से साथ देखा गया था और अब दोनों के अलग होने की खबरें हैं। हालांकि, लुकास और शैलेने की तरफ से ब्रेकअप को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
अगस्त में आखिरी बार साथ आए नजर
रिलेशनशिप में रहते हुए शैलेन और ब्रावो ने अपने प्यार की झलकियां ऑनलाइन सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। इनमें स्लैब सिटी, कैलिफोर्निया की ट्रिप और स्टार वार्स दिवस पर डिज्नीलैंड के स्टार वार्स गैलेक्सीज एज में एक रोमांचक सैर शामिल थी। मगर, दोनों ने जनवरी से अगस्त तक की वे सभी तस्वीरें और पोस्ट हटा लिए हैं। इन दोनों को आखिरी बार अगस्त में 'एमिली इन पेरिस' के पेरिस सेट पर साथ देखा गया था।