फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: क्या शाहरुख-गौरी के रेस्त्रां में बेचा जा रहा था नकली पनीर? इन्फ्लुएंसर का दावा; देनी पड़ी सफाई

Thu, 17 Apr 2025 01:01 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Gauri Khan Restaurant Torii: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक इन्फ्लूएंसर ने सेलिब्रिटिज के रेस्टोरेंट में जाकर पनीर की गुणवत्ता चेक की। यूट्यूबर ने दावा किया कि शाहरुख खान और गौरी खान के रेस्टोरेंट में असली पनीर नहीं मिलता। जानते हैं इस पर रेस्टोरेंट ने क्या प्रतिक्रिया दी?
 
विज्ञापन
अपने रेस्टोरेंट 'टोरी' में गौरी खान - फोटो : इंस्टाग्राम @gaurikhan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर तब हलचल मच गई जब एक इन्फ्लूएंसर ने सेलिब्रिटिज के रेस्टोरेंट में जाकर यह चेक किया कि वह असली पनीर परोस रहे हैं या नहीं? इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स दो भागों में बंटे नजर आ रहे हैं। इन्फ्लूएंसर द्वारा चेक किए गए रेस्टोरेंट में विराट कोहली समेत कई बॉलीवुड सितारों के नाम शामिल हैं। वीडियो में इन्फ्लूएंसर ने शाहरुख खान और गौरी खान के रेस्टोरेंट में नकली पनीर परोसने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन


क्या है वायरल वीडियो में?
दरअसल, इन्फ्लूएंसर सार्थक सचदेवा ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने सेलिब्रिटी ब्रांड के पनीर आइटम पर आयोडीन टिंचर टेस्ट किया। वीडियो में वह विराट कोहली के स्वामित्व वाले 'वन8 कम्यून', शिल्पा शेट्टी के स्वामित्व वाले 'बास्टियन', बॉबी देओल के स्वामित्व वाले 'समप्लेस एल्स' और शाहरुख खान और गौरी खान के 'टोरी' सहित कई मशहूर रेस्तरां में गए। इस दौरान उन्होंने हर रेस्टोरेंट में यह चेक किया कि वहां परोसा जाना वाला पनीर असली है या नकली? शाहरुख खान के रेस्तरां में पनीर का परीक्षण करते समय, आयोडीन टिंचर परीक्षण के बाद पनीर का रंग काला हो गया।


यह खबर भी पढ़ें: Amitabh Bachchan: बिग बी ने अपने ब्लॉग में की संस्कारों की बात, बोले- युवा पीढ़ी को यह सिखाना बेहद जरूरी
विज्ञापन


आयोडीन परीक्षण कैसे काम करता है? 
आयोडीन परीक्षण एक सरल विधि है जिसका उपयोग खाद्य पदार्थों में स्टार्च का पता लगाने के लिए किया जाता है। इसमें पनीर भी शामिल है। नेचुरल तरीके से तैयार पनीर में स्टार्च नहीं होना चाहिए। इसलिए अगर आयोडीन, पनीर के संपर्क में आने पर नीला-काला हो जाता है, तो यह मिलावट का संकेत देता है।

यह खबर भी पढ़ें: Vincy Aloshous: विंसी एलोशियस ने ड्रग्स लेने वाले कलाकार के नाम का खुलासा किया, एक्टर के खिलाफ होगी कार्रवाई


यूजर्स ने दिया रिएक्शन
वायरल वीडियो पर यूजर्स तरह-तरह रे रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘भाई यूट्यूबर है या साइंटिस्ट?’, एक अन्य ने लिखा, तुम्हारी ईमानदारी की सराहना करती हूं। हर किसी में इतना साहस नहीं होता। बाकी के कमेंट नीचे देखें:




रेस्टोरेंट ने आरोपों को किया खारिज
इस वीडियो के वायरल होने के बाद, ‘टोरी रेस्टोरेंट ने रील पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘आयोडीन परीक्षण स्टार्च की उपस्थिति को दर्शाता है, पनीर की प्रामाणिकता को नहीं। चूंकि डिश में सोया-आधारित सामग्री होती है, इसलिए यह प्रतिक्रिया हो सकती है। हम अपने पनीर की शुद्धता के साथ खड़े हैं।’ इस पूरे मामले पर गौरी खान और शाहरुख खान की अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें