मंगलवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच हुए आईपीएल मुकाबले में शाहरुख खान की टीम केकेआर ने शानदार जीत हासिल की। यह आईपीएल के मौजूदा सीजन का पहला क्वालिफायर मैच था, जिसे जीतने के साथ ही कोलकाता की टीम फाइनल में पहुंच गई है। इस बड़े मैच को देखने के लिए शाहरुख खान के साथ उनके बच्चे सुहाना और अबराम भी आए थे। मैच खत्म होने के बाद एक ऐसी घटना हुई, जिसे लेकर किंग खान ने माफी भी मांगी।
कब हुई घटना
जैसा कि हम जानते हैं कि हर एक मैच के खत्म होने के बाद उस पर बातचीत होती है। लाइव शो में मुकाबले की समीक्षा होती है, खिलाड़ियों से बात की जाती है और मैच के अलग-अलग पहलुओं पर विशेषज्ञों द्वारा अपने विचार रखे जाते हैं। केकेआर और एचआरएच के मैच के बाद भी लाइव शो जारी था, जिसकी शूटिंग मैदान में चल रही थी। इसमें आकाश चोपड़ा, पार्थिव पटेल और सुरेश रैना बातचीत कर रहे थे। यह वही समय था, जब शाहरुख से अनजाने में गलती हो गई थी।
Akshay-Chunky: चंकी ने दी थी ट्रेनिंग, लेकिन अक्षय कुमार ने कहा था- उन्होंने इतना गलत सिखाया, फिल्में पिट गईं
शाहरुख ने हाथ जोड़कर मांगी माफी
दरअसल, जब आकाश चोपड़ा, पार्थिव पटेल और सुरेश रैना लाइव बातचीत कर रहे थे तो शाहरुख खान दर्शकों की ओर हाथ हिलाते हुए गलती से उनके बीच में पहुंच गए। वो कैमरे के फ्रेम के बीच में आ गए थे। जल्द ही शाहरुख को इसका पता चल गया, जिसके बाद पहले तो वो हल्के से मुस्कुरा पड़े और फिर हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए दिखाई दिए।
हंस पड़े सभी लोग
इस वाकये को देखकर सुहाना और वहां मौजूद बाकी लोग भी अपने आप को हंसने से रोक नहीं पाए। शाहरुख खान ने आकाश चोपड़ा, पार्थिव पटेल और सुरेश रैना को गले भी लगाया। आकाश ने तो इस मामले पर ट्वीट भी किया। एक यूजर द्वारा अपलोड की गई इस घटना की वीडियो पर आकाश ने लिखा कि शाहरुख खान लीजेंड है। उन्हें ढेर सारा प्यार और सम्मान।
Alia Bhatt: अपनी नागरिकता को लेकर छिड़ी बहस के बीच आलिया भट्ट का पोस्ट, बोलीं- कोई भी तर्क...