फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माथे पर घाव, हाथों पर टैटू, शाहरुख का फिल्म 'किंग' से नया लुक आया सामने; फैंस ने दिए रिएक्शन्स

Fri, 14 Nov 2025 11:39 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shahrukh Khan Movie King New Look: फिल्म किंग से शाहरुख खान का एक और लुक इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस तस्वीर में किंग खान का दमदार एक्शन अवतार नजर आ रहा है। 
विज्ञापन
शाहरुख खान - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान एक बार फिर अपने नए अवतार को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी आने वाली एक्शन ड्रामा फिल्म ‘किंग’ पहले से ही बड़े पैमाने और दमदार विजुअल्स को लेकर चर्चा में थी, लेकिन अब सामने आया उनका नया लुक फैन्स को बेकरार कर रहा है। स्टाइलिस्ट आलिम हकीम द्वारा शेयर किया गया यह पोस्टर इंटरनेट पर आग की तरह फैल गया है, जिसमें SRK पहले से कहीं ज्यादा रग्ड, रौबदार और एक्शन के लिए एकदम तैयार नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


शाहरुख खान का रग्ड लुक
शाहरुख खान के हेयरस्टाइलिस्ट आलिम हकीम द्वारा साझा किए गए पोस्टर में शाहरुख के हाथों पर टैटू साफ नजर आते हैं, माथे पर गहरे घाव दिख रहे हैं और आंखों में वह गुस्सा और तीव्रता है जो एक धांसू एक्शन हीरो के किरदार में जान डाल देती है। फैन्स ने कुछ ही मिनटों में सोशल मीडिया को दिल और आग वाले इमोजी से भर दिया। कई लोगों का कहना है कि यह लुक शाहरुख के करियर की सबसे बड़ी ट्रांसफॉर्मेशन है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

350 करोड़ के बजट वाली ‘किंग’
फिल्म ‘किंग’ को लेकर एक और बड़ा कारण इसकी विशाल बजट योजना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म करीब 350 करोड़ की लागत से बन रही है, जो इसे भारत की सबसे महंगी एक्शन फिल्मों की सूची में शामिल करती है। फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं सिद्धार्थ आनंद, जो ‘वॉर’, ‘पठान’ जैसी फिल्मों से बॉलीवुड में एक्शन का स्तर बदल चुके हैं। 

फिल्म में छह बड़े एक्शन सीक्वेंस तैयार किए जा रहे हैं, जिनमें से तीन वास्तविक विदेशी लोकेशन्स पर शूट होंगे। वहीं बाकी सीक्वेंस बड़े पैमाने पर बनाए गए सेटों पर फिल्माए जाएंगे। खास बात यह है कि फिल्म का ओपनिंग सीन, जिसमें शाहरुख खान की एंट्री दिखाई जाएगी, भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे महंगी और भव्य शुरुआत मानी जा रही है।

सितारों से भरी कास्ट
‘किंग’ सिर्फ शाहरुख खान की ही नहीं, बल्कि एक बड़ी स्टार-स्टडेड फिल्म बनने जा रही है। फिल्म में शामिल हैं- अभिषेक बच्चन, दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, जैदीप अहलावत, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी, राघव जुयाल, सौरभ शुक्ला, अभय वर्मा, करणवीर मल्होत्रा और सुहाना खान।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें