फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shah Rukh Khan: शाहरुख ने दिए लोगों से मिली बधाईयों का जवाब, पत्नी गौरी और अल्लू अर्जुन से कही ये मजेदार बात

Mon, 04 Aug 2025 09:19 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

National Film Award: शाहरुख खान को साल 2023 में आई फिल्म 'जवान' के लिए बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड दिया गया है। इस मौके पर तमाम सितारों ने उन्हें बधाई दी। किंग खान ने अपने अनोखे अंदाज से सभी का शुक्रिया अदा किया है।
विज्ञापन
शाहरुख खान-रानी मुखर्जी-गौरी खान-जूही चावला - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहरुख खान को फिल्म 'जवान' नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला है। तीन दशक से अधिक के करियर में शाहरुख खान को पहली बार यह प्रतिष्ठित अवॉर्ड दिया गया है। इस मौके पर जूही चावला से लेकर अल्लू अर्जुन, मोहनलाल सहित कई दिग्गजों ने किंग खान को बधाई दी। कल रविवार रात शाहरुख खान ने सभी को जवाब देकर शुक्रिया अदा किया है। 

विज्ञापन

जूही चावला से बोले- 'तुम मेरी यात्रा का अहम हिस्सा रही हो'
71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के एलान में जब शाहरुख खान को फिल्म 'जवान' के लिए अवॉर्ड दिए जाने का एलान हुआ तो जूही चावला ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर जवाब दिया है। उन्होंने लिखा है, 'शुक्रिया जूही, मैंने सबसे बेहतरीन लोगों से सीखा है। आप मेरे सफर का एक अहम हिस्सा रही हैं। ढेर सारा प्यार'!!
 

गौरी से कहा- 'प्लीज मुझसे मेरी तारीफ करना'
शाहरुख खान की पत्नी और प्रोड्यूसर गौरी खान ने भी सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर शाहरुख को बधाई दी। इस पर किंग खान ने काफी दिलचस्प जवाब दिया है। बता दें कि गौरी ने करण जौहर, रानी मुखर्जी और शाहरुख खान की तस्वीरें शेयर कर लिखा, 'मेरे तीन सबसे पसंदीदा लोगों को बड़ी जीत मिली है और इससे हमारे दिल भी जीत गए। जब प्रतिभा और अच्छाई का मिलन होता है, तो जादू होता है। बहुत गर्व है और हमेशा उनके बारे में शेखी बघारने, तारीफ के लिए तैयार हूं'! जवाब देते हुए शाहरुख खान ने लिखा है, 'आज रात जब हम डिनर पर बैठेंगे तो प्लीज मुझसे मेरी तारीफ करके मुझे बताइए....फिल्म का निर्माण करने के लिए धन्यवाद'। बता दें कि गौरी खान 'जवान' की प्रोड्यूसर हैं।
 

मोहनलाल, अल्लू अर्जुन और एटली को कहा शुक्रिया
शाहरुख खान ने अल्लू अर्जुन, मोहनलाल, 'जवान' के निर्देशक एटली और कमल हासन का भी शुक्रिया अदा किया है। 
 
 
 
विज्ञापन

रिद्धी डोगरा से कहा, 'मां के आशीर्वाद के लिए शुक्रिया'
फिल्म 'जवान' में शाहरुख खान की मां की भूमिका अदा करने वाली रिद्धि डोंगरा ने भी शाहरुख खान को बधाई दी। इस पर शाहरुख खान ने दिलचस्प प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'बहुत शुक्रिया...मां का आशीर्वाद देने शुक्रिया'। इसके अलावा शाहरुख खान ने सोनू सूद और रितेश देशमुख का भी शुक्रिया अदा किया है।
 
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें