फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: पत्नी शूरा का हाथ छोड़ किसके साथ बर्थडे मनाने निकले अरबाज खान? नेटिजंस बोले- ‘पति की इज्जत…’

Mon, 04 Aug 2025 08:58 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Arbaaz Khan Viral Video: आज 4 अगस्त को अभिनेता-निर्माता अरबाज खान अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इसी दौरान एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। देखें वीडियो। 

विज्ञापन
अरबाज खान और शूरा खान - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जो बॉलीवुड अभिनेता-निर्माता अरबाज खान के बर्थेड सेलिब्रेशन से जुड़ा है। आपको बताते चलें कि आज सोमवार को एक्टर अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं। वीडियो में देखा गया कि अभिनेता अपनी पत्नी शूरा खान का हाथ छोड़ कहीं जाते दिख रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है वायरल वीडियो। 

क्या है वायरल वीडियो?

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि अरबाज खान अपनी पत्नी शूरा के साथ दिख रहे हैं। इसके बाद कुछ पैप्स और फैंस उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हैं। यह देख अभिनेता की पत्नी ने उनका हाथ छोड़ा और उन्हें इस पल को एंजाय करने के लिए कहती दिखीं। इसके बाद अरबाज फैंस के साथ तस्वीरें खिंचाते हैं और अपने प्रशंसकों को धन्यवाद कहते हैं। 
 


नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया
इस वीडियो के वायरल होते ही नेटिजंस की प्रतिक्रियाएं आन लगी हैं। एक यूजर ने लिखा कि पति की इज्जत करने वाली सच्ची औरत। दूसरे यूजर ने लिखा कि अरबाज की पत्नी पीछे खड़ी होकर कितनी खुश लग रही हैं। वहीं एक और यूजर ने कहा कि भाई की सच्ची मोहब्बत हैं शूरा खान। इसके अलावा अन्य यूजर्स कमेंट सेक्शन में अरबाज खान को उनके जन्मदिन की बधाई देते नजर रहे हैं। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Vishal Bhardwaj: विशाल ने 'माचिस' से लगाई संगीत की चिंगारी, क्रिकेट मैच हारकर मिला 'मकड़ी' बनाने का आइडिया


अरबाज खान का वर्कफ्रंट
अरबाज खान के वर्क फ्रंट की बात करें वे बतौर निर्माता 'दबंग 4' पर काम कर रहे हैं। वह फिल्म में माखनचंद पांडे की भूमिका भी निभा सकते हैं। इसके अलावा आपको बताते चलें कि अभिनेता ने कई फिल्मों में शानदार भूमिका निभाई है, जिनमें ‘डर’, ‘हेलो ब्रदर’, ‘प्यार किया तो डरना क्या’, ‘अली बाबा’, आदि फिल्में शामिल हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें