करण जौहर और रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
- फोटो : इंस्टाग्राम-@karanjohar
आज 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड की घोषणा की गई। इसमें शाहरुख खान और विक्रांत मैसी ने बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड अपने नाम किए। इसके अलावा भी अलग-अलग कैटेगरी में कई फिल्मों और कलाकारों ने अवॉर्ड जीता। इसी लिस्ट में करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ ने भी 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में दो अवॉर्ड अपने नाम किए। ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को दो अलग-अलग कैटेगरी में अवॉर्ड मिला है। अब ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के नेशनल अवॉर्ड जीतने पर करण जौहर ने खुशी जताई है।
दो अलग-अलग कैटेगरी में फिल्म को मिला अवॉर्ड
‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को बेस्ट पॉपुलर फिल्म प्रोवाइडिंग होलसम इंटरटेनमेंट कैटेगरी में नेशनल अवॉर्ड मिला। इसके अलावा ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के गाने ‘ढिंढोरा बाजे रे’ के लिए बेस्ट कोरियोग्राफी का नेशनल अवॉर्ड भी मिला है। एक ही फिल्म के लिए दो नेशनल अवॉर्ड जीतने पर करण जौहर काफी खुश हैं और उन्होंने अपनी ये खुशी जाहिर भी की है।
करण ने पोस्ट शेयर कर जताई खुशी
ये लगातार तीसरी बार है जब करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म को नेशनल अवॉर्ड मिला हो। इससे पिछले दो नेशनल अवॉर्ड में करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन की ‘ब्रह्मास्त्र’ और ‘शेरशाह’ भी नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी हैं। अब ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को दो अलग-अलग कैटेगरी में अवॉर्ड जीतने पर करण जौहर खुशी से गदगद हैं। करण ने इन ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की जीत पर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है।
इस पोस्ट में करण ने खुशी जताते हुए लिखा, “मैं अपने दिल के बेहद करीब फिल्म के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीतकर बेहद खुश और सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मैं जूरी का आभारी हूं और फिल्म को मिल रहे अपार प्यार के लिए आभारी हूं।” करण ने ‘ढिंढोरा बाजे रे’ की कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट को भी बधाई दी। यही अवॉर्ड करण की पहली फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ को भी मिला था।
आलिया भट्ट और रणवीर सिंह ने निभाई हैं प्रमुख भूमिकाएं
‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ साल 2023 में रिलीज हुई थी। करण जौहर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं। इसके अलावा फिल्म में शबाना आजमी, धर्मेंद्र और जया बच्चन भी प्रमुख भूमिकाओं में दिखाई दिए हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी।