खाने में क्या खाते हैं शाहरुख
कई साल पहले आर जे देवांगना के साथ बातचीत में शाहरुख खान ने अपनी सेहत के बारे में बताया था। शाहरुख ने कहा था 'मैं हमेशा प्राकृतिक खाने पर ध्यान देता हूं। मैं दिन में दो बार जरूर खाता हूं, दोपहर में और शाम को। इसके अलावा मैं कुछ भी नहीं खाता। मुझे पकवान पसंद नहीं। मेरे खाने में अक्सर स्प्राउट्स, भुना हुआ मुर्गा, ब्रोकली और दाल होते हैं। मैं ये खाना बहुत दिनों से खा रहा हूं।'
Pahalgam Attack: पहलगाम हमले पर उठाए गए अभिनेता के कदम का यूजर्स ने किया स्वागत, बोले- आप पर फख्र है
शाहरुख खान अपने आपको नहीं रोकते हैं
शाहरुख खान ने कहा 'अगर मैं किसी के घर खाना खाने जाता हूं, तो मैं वह खाता हूं जो वो प्यार से खिलाते हैं। चाहे वह बिरयानी, रोटी, पराठा, घी में पका खाना हो या लस्सी हो। मैं जब दूसरों के साथ खाना खाता हूं तो मैं अपने आपको नहीं रोकता।'
शाहरुख खान का वर्कफ्रंट
शाहरुख खान के काम की बात करें तो वह जल्द ही संजय घोष के निर्देशन में बन रही फिल्म 'किंग' में नजर आने वाले हैं। बताया जाता है कि फिल्म में अभिषेक बच्चन और सुहाना खान हैं।