फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shah Rukh Khan: शाहरुख के लिए ‘मन्नत’ सबसे बड़ी उपलब्धि, घर में बना रखा है ये खास नियम

Thu, 20 Mar 2025 09:44 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान ने एक थ्रोबैक वीडियो में साझा किया है कि ‘मन्नत’ उनके लिए क्या मायने रखता है। उन्होंने घर के अंदर एक निजी नियम भी बना रखा है।
 
विज्ञापन
शाह रुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहरुख खान ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने अभिनय के दम पर नेम और फेम दोनों ही हासिल किया है। उन्हें ‘किंग खान’ और ‘बॉलीवुड के बादशाह’ के नाम से जाना जाता है। हालांकि, इन सबसे इतर भी अभिनेता ने एक बहुत ही महत्वपूर्ण चीज अपने जीवन में हासिल की है। वह उनका घर ‘मन्नत।’ शाहरुख के इस घर की कीमत 200 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है। यह अभिनेता के लिए सिर्फ एक घर ही नहीं है, बल्कि उनके लिए भावनात्मक और आध्यात्मिक महत्व भी रखता है।

विज्ञापन

शाहरुख को घर खरीदने में हुई थी कठिनाई
एक थ्रोबैक वीडियो में शाहरुख खान को घर खरीदने में आने वाली चुनौतियों के बारे में बात करते हुए सुना जा सकता है। उन्होंने बताया कि यह उनके लिए इतना मायने क्यों रखता है? अपने सफर को याद करते हुए, उन्होंने स्वीकार किया, "यह मेरे जीवन में किए गए सबसे कठिन कामों में से एक है... यह घर खरीदना। मेरे पास दुनिया में कहीं भी घर नहीं है। मेरे पास घर नहीं था, क्योंकि मेरे माता-पिता नहीं थे। मुझे घर का शौक है। मुझे एक घर चाहिए। मुझे हमेशा से एक घर चाहिए था।"


यह खबर भी पढ़ें: Salman Khan: सिकंदर की रिलीज से पहले सलमान खान की पिछली 10 फिल्मों का लेखा-जोखा, कौन सी रही हिट और फ्लॉप

विज्ञापन

'मन्नत' से है भावनात्मक लगाव
शाहरुख के लिए ‘मन्नत’ सिर्फ एक घर नहीं है। वह इसे अपने परिवार की विरासत की तरह मानते हैं। परिवार शुरू करने के बाद अभिनेता ने यह निश्चय किया कि उनके बच्चों के पास एक घर हो। उन्होंने बताया, "जब मेरे बच्चे हुए, तो मैंने यह घर खरीदा। यह मेरे परिवार का घर है। "हमने फैसला किया है कि हम हमेशा बॉम्बे में ही रहेंगे। इसलिए मेरे परपोते इस घर में किसी पुराने पारसी परिवार की तरह रहेंगे।"


यह खबर भी पढ़ें:  Naga Chaitanya: नागा चैतन्य ने अपनी 25वीं फिल्म की साइन? NC24 के बाद करेंगे किशोर की फिल्म


शाहरुख खान ने ‘मन्नत’ में बना रखा है ये नियम
शाहरुख खान ने अपने घर के अंदर कुछ निजी नियम भी बना रखे हैं। इसमें प्राइवेसी और पारिवारिक समय पर जोर दिया गया है। उन नियमों में से एक है घर के अंदर फोन कॉल से बचना। वह खुद घर के अंदर फोन कॉल उठाने से बचते हैं।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें