जयपुर में हो रहा आईफा अवॉर्ड
शाहरुख खान 25वें आईफा अवॉर्ड कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए जयपुर पहुंचे। यह कार्यक्रम 8 मार्च से शुरू होने वाला है। इस प्रोग्राम का बड़ा कार्यक्रम 9 मार्च को शुरू होगा। प्रोग्राम में दुनिया पर भारतीय सिनेमा के असर का जश्न मनाया जायगा।
यह खबर भी पढ़ें: Sikandar: धमाकेदार होगा 'सिकंदर' का आखिरी गाना, तुर्की से आए 500 डांसर्स के साथ नाचे सलमान खान
शाहरुख खान ने फैंस को दी फ्लाइंग किस
एक पैप्राजी के सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें शाहरुख खान नजर आ रहे हैं। शाहरुख खान ने इस दौरान सफेद शर्ट पहनी थी और साथ में एक बैग लिया हुआ था। शाहरुख खान जब अपनी कार की तरफ जा रहे थे तो वह काफी अच्छे लग रहे थे। फैंस ने उन्हें शाहरुख-शाहरुख करके बुलाया। कार में बैठने से पहले शाहरुख कुछ सेकेंड के लिए रुके और लोगों की तरफ हाथ हिलाया और प्लाइंग किस दी।
यह खबर भी पढ़ें: Shanaya Kapoor: शनाया कपूर ने इस फिल्म से शुरू किया एक्टिंग करियर, अपनी पोस्ट से सबको चौंकाया