संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी शनाया कपूर जल्द ही एक्टिंग में डेब्यू करने जा रही हैं। काफी दिनों से उनकी फिल्म की शूटिंग टल रही थी। कई बार फिल्म की शूटिंग टलने के बाद आखिरकार शनाया एक अभिनेत्री के बतौर काम करने जा रही हैं। शुक्रवार को शनाया ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की जिसमें वह 'आंखों की गुस्ताखियां' सेट पर नजर आ रही हैं।
शनाया की फिल्म की शुरू हुई शूटिंग
शनाया ने जो पोस्ट शेयर की है उसमें देखा जा सकता है कि शनाया ने फिल्म का एक क्लिपबोर्ड ले रखा है। वह मुस्कुरा रही हैं और क्लिपबोर्ड के साथ पोज दे रही हैं। इस पर फिल्म का नाम 'आंखों की गुस्ताखियां' लिखा हुआ है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है 'आभार'।
यह खबर भी पढ़ें: Films on Eid: सलमान के अलावा इन अभिनेताओं की ईद पर रिलीज हुई फिल्म, दर्शकों का जीता दिल
शनाया की मां ने किया कमेंट
पोस्ट के कमेंट सेक्शन में शनाया कपूर की मां महीप कपूर ने लाल दिल और नजर से बचने का इमोजी कमेंट किया है। वहीं भावना पांडे ने लिखा है 'मुबारक हो मेरी बच्ची।' नव्या नंदा, खुशी कपूर और अंजनी धवन ने इस पोस्ट पर कमेंट बॉक्स में लाल इमोजी कमेंट किया है।
यह खबर भी पढ़ें: Inn Galiyon Mein: 'इन गलियों में' का ट्रेलर जारी, सोशल मीडिया के दुनिया में सच्ची प्रेम कहानी दिखाएगी फिल्म
शनाया कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम @shanayakapoor02
वृषभ में भी नजर आने वाली हैं शनाया
शनाया कपूर ने गुंजन सकसेना की फिल्म 'द कर्गिल गर्ल' फिल्म में एसिस्टेंट डायरेक्टर के बतौर काम किया है। इस फिल्म में जाह्नवी कपूर अहम रोल में हैं। शनाया 'वृषभ' में भी एक्टिंग करने वाली हैं। इस फिल्म में मोहन लाल भी अहम रोल में होंगे. ये फिल्म तमिल, तेलुगु, मलयालम और हिंदी में रिलीज होगी। फिल्म में सलमा आगा की बेटी जहरा एस खान और रोशन मेका भी नजर आएंगी।
पहले ही डेब्यू करने वाली थीं शनाया
शनाया पहले करण जौहर की फिल्म 'बेधड़क' से अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत करने वाली थीं। इसमें वह निमरित का किरदार अदा करने वाली थीं। लेकिन इस फिल्म के बारे में अभी कोई अपडेट नहीं है।