फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shah Rukh Khan: सुहाना खान की पोस्ट पर बॉलीवुड के किंग खान ने लिखा कुछ ऐसा, खुशी से एक्ट्रेस ने लुटाया प्यार

Sun, 08 Jun 2025 02:58 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shah Rukh Khan Praises Suhana Khan: हाल ही में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी बेटी सुहाना खान की एक पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।
विज्ञापन
सुहाना खान और शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के किंग खान को अक्सर अपने परिवार के प्रति प्यार दिखाते देखा जाता है। अभिनेता ने अपनी बेटी और एक्ट्रेस सुहाना खान की एक पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। इस पर नेटिजंस भी रिएक्ट कर रहे हैं। जानिए अभिनेता ने अपनी बेटी के लिए ऐसा क्या लिखा। 

विज्ञापन


शाहरुख खान ने की तारीफ
शनिवार को सुहाना खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें वो अलग-अलग अंदाज में तस्वीरें खिंचाते दिख रही थी। उनकी इन तस्वीरों को देख नेटिजंस शानदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। उसी पोस्ट पर एक्ट्रेस के पिता और बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने भी कमेंट किया। उन्होंने लिखा कि वाह खूबसूरत दिख रही हो। इसके जवाब में सुहाना खान ने लिखा कि वह उनसे बहुत प्यार करती हैं और लाल दिल वाला इमोजी भी बनाया। 

विज्ञापन


 





यूजर्स के आ रहे रिएक्शंस
अभिनेता शाहरुख खान द्वारा प्रतिक्रिया आते ही यूजर्स उनके इस कमेंट की तारीफ कर रहे हैं और अपने उत्साह को दिखा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि लव यू किंग। दूसरे यूजर ने कमेंट में जवाब दिया कि उनकी प्रतिक्रिया से वो सहमत हैं। इसके अलावा अन्यू यूजर ने उन्हे ईद की बधाई भी दी है। 

यह खबर भी पढ़ें: Aamir Khan: मणि रत्नम के साथ आमिर खान कर सकते हैं काम, पहले इस फिल्म पर नहीं बन पाई थी बात

सुहाना खान का वर्कफ्रंट
सुहाना खान भी अपने पिता शाहरुख खान की तरह ही फिल्मों में एक्टिंग कर रही हैं। फिल्म ‘आर्चीज’ से सुहाना ने एक्टिंग में डेब्यू किया था, जिसमें दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा, श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर और एक्टर वेदांग रैना भी शामिल थे । अब जल्द ही वह शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगी। यह एक एक्शन ड्रामा फिल्म होने वाली है। इस फिल्म की शूटिंग भी चल रही है, जो अगले साल ईद पर रिलीज होगी।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें