बॉलीवुड के किंग खान ‘पुष्पा 2’ के निर्देशक सुकुमार के साथ एक फिल्म को लेकर बातचीत कर रहे हैं। मणिरत्नम और एटली के साथ सफलतापूर्वक काम कर चुके शाहरुख सुकुमार के साथ सहयोग कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि किस तरह की फिल्म को लेकर शाहरुख और सुकुमार की बातचीत चल रही है।
एंटी हीरो की भूमिका निभाएंगे शाहरुख?
शाहरुख और सुकुमार को लेकर पहले अफवाह थी कि दोनों एक डार्क, इंटेंस, साइकोलॉजिकल थ्रिलर के लिए साथ आ सकते हैं, लेकिन अब जो चर्चा चल रही है वह बिल्कुल ही अलग है। मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक एक सूत्र ने कहा, "किंग खान एक एंटी-हीरो की भूमिका निभाएंगे, लेकिन यह एक ग्रामीण राजनीतिक एक्शन ड्रामा होगा, जिसमें उन्हें एक देहाती और देसी अवतार में दिखाया जाएगा। यह जाति और वर्ग उत्पीड़न जैसे सामाजिक मुद्दों को भी उजागर करेगा।"
यह खबर भी पढ़ें:
Sequels: 'एल 2 एम्पुरान' से लेकर 'अखंडा 2' तक, साउथ के इन सीक्वल फिल्मों का दर्शकों को है बेसब्री से इंतजार
फिल्म के लिए फैंस को करना पड़ेगा इंतजार
अगर दोनों किसी फिल्म के लिए एक साथ आते हैं तो फैंस को इसके लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। दोनों ही कई प्रोजेक्ट्स में अभी व्यस्त हैं। सुकुमार के पास राम चरण के साथ ‘आरसी 17’, ‘पुष्पा 3: द रैम्पेज’ और एक रोमांटिक ड्रामा है। वहीं, शाहरुख खान ‘किंग’ और ‘पठान 2’ है। कहा जा रहा है कि इसके लिए करीब दो साल तक का इंतजार करना पड़ सकता है।
यह खबर भी पढ़ें:
Samantha Ruth Prabhu: क्या सामंथा हटा रही हैं नागा चैतन्य से जुड़ी ये खास निशानी? तस्वीर देखकर लग रहे कयास
शाहरुख खान का वर्क फ्रंट
शाहरुख खान को आखिरी बार ‘डंकी’ में देखा गया था। यह फिल्म 21 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसी साल किंग खान की फिल्म ‘जवान’ और पठान भी रिलीज हुई थी। अब शाहरुख खान ‘किंग’ में अपनी बेटी सुहाना खान के साथ नजर आएंगे।