फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahubali Re-Release: इस दिन री-रिलीज होगी ‘बाहुबली पार्ट 1’! दसवीं सालगिरह मनाएगी फिल्म

Sun, 16 Mar 2025 11:32 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bahubali Re-Release: ‘बाहुबली पार्ट 1’ सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म अपने रिलीज की दसवीं वर्षगांठ इस साल मनाएगी। 
विज्ञापन
बाहुबली - फोटो : इंस्टाग्राम @actorprabhas
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रभास की फिल्म ‘बाहुबली’ सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज होने को तैयार है। फिल्म अपने रिलीज की दसवीं वर्षगांठ इस साल मनाएगी। एस.एस. राजामौली द्वारा निर्देशित यह फिल्म साल 2015 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था और इसने बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

कब री-रिलीज होगी ‘बाहुबली पार्ट 1’
तेलुगु 123 की रिपोर्ट के मुताबिक एस.एस. राजामौली की सबसे शानदार फिल्मों में से एक बाहुबली 10 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज होगी। ‘बाहुबली: द बिगिनिंग’ फैंस के दिलों में एक खास जगह रखती है। फिल्म का री-रिलीज होना प्रभास के फैंस के लिए तोहफा होगा। हालांकि, निर्मातों की ओर से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।


यह खबर भी पढ़ें: Sikandar BTS Video: ‘सिकंदर’ के रिलीज से पहले ‘बम बम भोले’ का बीटीएस आया सामने, सेट पर मस्ती करते दिखे कलाकार

विज्ञापन

‘बाहुबली पार्ट 1’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
प्रभास की फिल्म ‘बाहुबली पार्ट 1’ 180 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी। फिल्म अपने भव्य सेट की वजह से भी चर्चा में थी। ‘बाहुबली’ ने हिंदी भाषा में 118.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इसके वर्ल्ड वाइड कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने 650 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।  


यह खबर भी पढ़ें: Chhaava Collection: 31वें दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी 'छावा', महीने भर बाद भी जारी विक्की का जलवा


‘बाहुबली 2’ का कलेक्शन
फिल्म का पहला भाग दर्शकों को इतना पसंद आया कि वह दूसरे भाग का बेसब्री के साथ इंतजार करने लगे। अप्रैल 2017 में ‘बाहुबली 2’ रिलीज हुई और दर्शक इसे देखने के लिए सिनेमाघरों में टूट पड़े। फिल्म ने पहले पार्ट का रिकॉर्ड तो तोड़ा ही, साथ ही कलेक्शन का एक नया रिकॉर्ड बना दिया। बाहुबली 2 ने भारत में 1030.42 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। एस.एस राजामौली की फिल्म के वर्ल्ड वाइड कलेक्शन की बात करें तो इसने 1788.06 करोड़ रुपये की कमाई की थी।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें