फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बहुत देर हो गई भाई', शाहरुख की अजीब सलाह पर स्मृति ईरानी ने सुनाया अनसुना किस्सा

Sun, 12 Oct 2025 08:48 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shah Rukh Khan Smriti Irani: हाल ही में स्मृति ईरानी ने शाहरुख खान और सलमान खान से जुड़े किस्से सुनाए हैं। स्मृति ने बताया है कि शाहरुख ने उन्हें क्या राय दी थी।
विज्ञापन
शाहरुख खान, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री स्मृति ईरानी शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' की तुलसी के नाम से मशहूर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के रूप में की थी और इस क्षेत्र में आने से पहले भी स्मृति की कई अभिनेताओं के साथ अच्छी यादें जुड़ी हुई हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में स्मृति ने बताया कि कैसे वह पहली बार शाहरुख खान से मिली थीं।
विज्ञापन
Trending Videos

शाहरुख के साथ पहली मुलाकात
मैशेबल इंडिया के साथ बातचीत में स्मृति ने शाहरुख खान के साथ अपनी पहली मुलाकात को याद किया। शाहरुख ने अपने अलग अंदाज और कॉमेडी से उन्हें हैरान कर दिया था। स्मृति ने बताया 'मैं शाहरुख से अपने पति के जरिए मिली थी। वह उन्हें जानते थे, इसलिए मैंने उन्हें कई बार शाहरुख से मिलवाने के लिए कहा। जब मैं उनसे मिली, तो उन्होंने सबसे पहले कहा, 'सुनो, शादी मत करना। मैं बता रहा हूं तुम्हें, शादी मत करना।' मैंने उनसे कहा, 'भाई, बहुत देर हो गई!' स्मृति ईरानी ने कहा कि वो मजेदार बातचीत वह कभी नहीं भूलीं। 

पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी - फोटो : अमर उजाला
पहली बार शाहरुख के साथ आईं स्मृति
स्मृति ने एक फिल्म के सेट पर अपने पहले दिन को भी याद किया, जिसमें संयोग से शाहरुख भी थे। उन्होंने कहा 'शाहरुख और जूही चावला के साथ एक फिल्म थी। वह मेरा पहला शॉट था। उन्होंने मुझसे कहा कि मैं ड्रेस पहनूं और वहीं खड़ी रहूं। यह मेरा पहली बार कैमरे के सामने आने का अनुभव था।' स्मृति के मुताबिक यह अनुभव अच्छा था।

यह खबर भी पढ़ें: दीपिका की हिजाब कंट्रोवर्सी के बीच अबू धाबी पहुंचीं सोनाक्षी, तस्वीरें देख यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट
विज्ञापन

स्मृति ने सुनाया सलमान का किस्सा
स्मृति ने सलमान खान के पिता सलीम खान का एक किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया 'सेंट जेवियर्स में सलमान और मेरे पति सहपाठी थे। इसलिए जब जुबिन मुझे पहली बार सलमान से मिलवाने ले गए, तो सलीम खान वहां मौजूद थे। उन्होंने कहा, 'तुमको मालूम है तुम्हारे मियां साहब, मेरे बेटे के साथ क्या करते थे? वे मेरी कार चुराकर भाग जाते थे। निकम्मे हैं दोनों!' इस बात को बताते हुए स्मृति हंस पड़ीं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें