शाहरुख खान की आगामी फिल्म ‘किंग’ का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद करेंगे। दो साल बाद दोनों एक साथ फिर काम करते नजर आएंगे। इससे पहले शाहरुख खान और सिद्धार्थ ने साल 2023 की फिल्म ‘पठान’ में साथ काम किया था। इससे पहले कहा जा रहा था कि सुजॉय घोष फिल्म का निर्देशन कर सकते हैं।
शाहरुख खान ने खुद शेयर की अपडेट
रविवार को दुबई में ग्लोबल विलेज इवेंट में अभिनेता शाहरुख खान ने खुद खुलासा किया कि सिद्धार्थ आनंद उनकी आगामी फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। एक्स पर अभिनेता के एक फैन क्लब द्वारा वीडियो शेयर किया गया, जिसमें अभिनेता कहा कि वह ‘किंग’ पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "मैं अभी मुंबई में इसकी शूटिंग कर रहा हूं, जब मैं वापस जाऊंगा... मेरे निर्देशक सिद्धार्थ आनंद बहुत प्यारे हैं। उन्होंने 'पठान' बनाई। मैं आपको आश्वस्त कर सकता हूं कि यह फिल्म आपका खूब मनोरंजन करेगी और आपको खूब मजा आएगा।"
यह खबर भी पढ़ें:
Pushpa 2 OTT Release: 'पुष्पा 2' की ओटीटी रिलीज की तारीख हुई तय? इस प्लेटफॉर्म पर फिल्म के साथ मिलेगा सरप्राइज
बेटी सुहाना भी आएंगी नजर
शाहरुख खान की इस फिल्म में उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी। सुहाना ने जोया अख्तर की ‘द आर्चीज’ से अपने अभिनय की शुरुआत की है।
यह खबर भी पढ़ें:
Chhaava: ‘छावा’ से हटाया जाएगा विवादित डांस सीन, रिलीज से पहले विशेषज्ञ देखेंगे फिल्म
मैं 30 का दिखता हूं…
नवंबर में शाहरुख खान जब 60 साल के हुए तो उन्होंने मजाक में कहा कि वह जवान दिखते हैं, लेकिन उम्र धीरे-धीरे उन पर हावी हो रही है। अभिनेता ने कहा था, मैं इस साल 60 साल का हो रहा हूं, लेकिन मैं 30 का दिखता हूं। मैं बस आपको बताना चाहता हूं, मैं कुछ चीजें भूल जाता हूं यार।” शाहरुख ने साल 2023 में ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘डंकी’ की, जिसे काफी पसंद किया गया।