फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

33 Years Of SRK: तीन दशक से भी लंबे करियर में की 90 से अधिक फिल्में, शाहरुख खान से बने किंग ऑफ बॉलीवुड

Wed, 25 Jun 2025 04:30 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shah Rukh Khan: आज से 33 साल पहले शाहरुख खान की पहली फिल्म ‘दीवाना’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। साइड हीरो से अपना करियर शुरू करने वाले शाहरुख खान आज बॉलीवुड के किंग हैं।
विज्ञापन
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान को आज इंडस्ट्री में 33 साल पूरे हो गए हैं। उनकी पहली फिल्म ‘दीवाना’ आज ही के दिन 25 जून को साल 1992 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ ऋषि कपूर और दिव्या भारती प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए थे। इस फिल्म में शाहरुख सेकंड लीड में नजर आए थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था। आज 33 साल बाद शाहरुख खान बॉलीवुड के किंग बन चुके हैं।

विज्ञापन

ऋषि कपूर, दिव्या भारती और शाहरुख खान - फोटो : आईएमडीबी

बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी ‘दीवाना’
शाहरुख की डेब्यू फिल्म ‘दीवाना’ की बात करें तो राज कंवर के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। फिल्म में शाहरुख खान सेकेंड लीड एक्टर की भूमिका में नजर आए थे। शाहरुख के साथ फिल्म में नजर आए ऋषि कपूर और दिव्या भारती उस वक्त इंडस्ट्री के सुपरस्टार्स थे। दिव्या भारती जो भी फिल्म करती थीं, वो बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा देती थी। ‘दीवाना’ ने भी कुछ ऐसा ही किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लगभग 4 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 13 करोड़ रुपए का ग्रास कलेक्शन किया था।

शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख को मिला था बेस्ट डेब्यू का अवॉर्ड
ऋषि कपूर और दिव्या भारती सरीखे कलाकारों के बीच भी शाहरुख खान ने फिल्म में अपने अभिनय की अलग छाप छोड़ी थी। फिल्म में उनके काम की तारीफ हुई थी। यही नहीं शाहरुख खान को उनकी डेब्यू फिल्म के लिए फिल्मफेयर का बेस्ट डेब्यू एक्टर (मेल) का अवॉर्ड भी मिला था।

शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

33 साल के करियर में 90 से अधिक फिल्मों में किया काम
शायद ही किसी ने सोचा होगा कि एक सामान्य सी शक्ल वाला ये लड़का आने वाले वक्त में बॉलीवुड का सबसे बड़ा सुपरस्टार और किंग ऑफ बॉलीवुड बन जाएगा। इन 33 साल में शाहरुख खान ने 90 से भी अधिक फिल्मों में काम किया है। इस दौरान रोमांटिक फिल्में उनकी पहचान बनीं और उन्हें किंग ऑफ रोमांस का तमगा मिला। शाहरुख खान वो एक्टर हैं जिन्होंने एक पूरी जेनेरेशन को प्यार करना और रोमांस करना सिखाया है। आज शाहरुख खान न सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में भी सबसे बड़े स्टार्स की श्रेणी में गिने जाते हैं।

विज्ञापन

शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
करियर में दीं कई यादगार फिल्में
अपने 33 साल के करियर में शाहरुख ने कई यादगार फिल्में और परफॉर्मेंस दी हैं। उनकी प्रमुख यादगार फिल्मों में  ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘वीर जारा’, ‘स्वदेश’ ‘चकदे इंडिया’, ‘कल हो न हो’, ‘माय नेम इज खान’, ‘बाजीगर’, ‘डर’, ‘मोहब्बतें’, ‘जवान’, ‘पठान’, ‘दिल से’ ‘दिल तो पागल है’ जैसी कई फिल्में शामिल हैं। शाहरुख ने अपने करियर में फिल्मफेयर समेत कई अवॉर्ड अपने नाम किए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें