फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shah Rukh Khan: आस्क एसआरके में यूजर्स ने पूछे चटपटे सवाल, शाहरुख ने मजेदार अंदाज में इस तरह दिए जवाब

Thu, 05 Jan 2023 12:38 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
शाहरुख खान - फोटो : social media
विज्ञापन
शाहरुख खान ने हाल ही में ट्विटर पर आस्क एसआरके सेशन किया, जिसमें उनके फैंस ने उनसे खूब सारे सवाल पूछे।  किंग खान ने भी दिल खोल के इन सभी सवालों के जवाब दिए, जिसमें कुछ सवाल उनकी फिल्म को लेकर थे तो कई उनकी निजी जिंदगी से जुड़े थे। शाहरुख ने हर सवाल का डटकर जवाब दिया और फैंस को उनका यह सेशन काफी पसंद आया।
विज्ञापन

 

ट्विटर पर एक यूजर ने सवाल करते हुए पूछा, 'सर लोग पूछ रहे हैं कि पठान फिल्म को देखने का क्या उद्देश्य होना चाहिए।' जिसपर शाहरुख खान ने जवाब दिया, 'हे भगवान, ये लोग काफी गहरा सोचते हैं। जीवन का क्या लक्ष्य है ? किसी चीज का की लक्ष्य है? माफ़ करना मैं इतना गहराई से सोचने वाला इंसान नहीं हूं। आपको अगर फिल्म देखना पसंद है तो आप देख सकते हैं। इसके पीछे कोई उद्देश्य नहीं है।' शाहरुख ने डियर जिंदगी की अपनी को-एक्टर आलिया भट्ट से भी बातचीत की । एक यूजर ने उनसे पूछा कि आलिया उन्हें एसआर क्यों बुलाती हैं और उन्होंने जवाब दिया, 'प्रेम या सम्मान से या शायद सिर्फ शाहरुख।' आलिया भट्ट ने तुरंत जवाब दिया और बताया कि जब वह बॉलीवुड के बादशाह को 'एसआर' कहती हैं तो उनका क्या मतलब होता है। उसने ट्वीट किया, 'प्यार और सम्मान से'। इसपर शाहरुख ने उन्हें नया नाम दे दिया 'छोटी अम्मा कपूर।'

 

Could mean sweet& romantic or maybe senior & respected or maybe just shah rukh https://t.co/9o9kFYGcWJ

— Shah Rukh Khan (@iamsrk) January 4, 2023

 

वहीं एक और यूजर ने अपनी शारीरिक दुर्बलता का जिक्र किया और अपनी इच्छा जाहिर करते हुए कहा कि वह शाहरुख खान से काफी सालों से मिलना चाहता है क्योंकि वो शारीरिक रूप से विकलांग है, इसलिए किसी इवेंट में शामिल नहीं होते हैं, लेकिन वह  एक दिन जरूर शाहरुख खान से मिलना चाहेंगे। जिसका जवाब देते हुए शाहरुख ने कहा, 'जिंदगी बहुत बड़ी है हम जरूर किसी दिन किसी जगह मिलेंगे।'
 

Life is long we will meet for sure…someday…somewhere https://t.co/4hpYGMgN7C

— Shah Rukh Khan (@iamsrk) January 4, 2023

 
विज्ञापन

एक दूसरे यूजर ने कहा सर ओटीपी आया होगा, जरा बताना। जिसका शाहरुख ने जवाब दिया, 'बेटा मैं इतना फेमस हूं मुझे ओटीपी नहीं आते…वेंडर्स मुझे चीज़ें भेज देते हैं जब मैं ऑर्डर करता हूं तुम अपना देख लो।' एक यूजर ने शाहरुख खान से कहा कि सर दुआ करना ऋषभ पंत जल्दी ठीक हो जाएं। जिस पर शाहरुख ने जवाब देते हुए कहा, 'इंशाअल्लाह जल्दी ठीक होंगे। वह एक एक फाइटर हैं।' एक यूजर ने 'पठान' फिल्म को डिजास्टर बताया तो शाहरुख खान ने कहा, 'बेटा बड़ों से ऐसे बात नहीं करते।'
 

Sir ek OTP aaya hoga....jara batana #AskSrk

— Aniket Dekate (@lamsrkian) January 4, 2023
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें