मन्नत के बाहर सुरक्षा बढ़ी
- फोटो : एएनआई
मन्नत के बाहर पुलिसकर्मी तैनात
सोमवार को अभिनेता शाहरुख खान के बर्थडे सेलिब्रेशन से पहले उनके घर 'मन्नत' के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इस खास दिन पर एक्टर की एक झलक पाने के लिए फैंस भी उनके घर के बाहर जमा हो गए हैं। मुंबई पुलिस के जवान शाहरुख के घर के बाहर तैनात हैं। सोमवार सुबह जब फैंस मन्नत के बाहर पहुंचे तो पुलिसकर्मियों को कारों की चेकिंग करते और भीड़ को कंट्रोल में रखते देखा गया।
मन्नत के बाहर शाहरुख के फैंस
- फोटो : एएनआई
घर की बालकनी से फैंस का अभिवादन करते हैं शाहरुख
हर साल सुपरस्टार शाहरुख खान को जन्मदिन की बधाई देने और उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस मन्नत के बाहर जमा होते हैं। कई प्रशंसक इस बार भी किंग खान के घर के बाहर उनका आइकॉनिक पोज देते हुए नजर आए। एक्टर अक्सर इस मौके को और भी खास बना देते हैं। वे अपने घर की बालकनी में आकर फैंस का अभिवादन करते हैं।
किंग का गाना- तू मिल जाए
- फोटो : इंस्टाग्राम @tseries.official
'किंग' का पहला गाना हुआ रिलीज
जन्मदिन के मौके पर शाहरुख खान के फैंस को तोहफा मिला है। उनकी आगामी फिल्म 'किंग' का पहला गाना 'तू मिल जाए' कल आधी रात को मेकर्स ने जारी किया। गाने में शाहरुख खान एक एक्शन हीरो और लवर के तौर पर नजर आ रहे हैं। इसमें शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण भी हैं। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री एक बार फिर देखने को मिली है। बता दें कि 'किंग' के जरिए फिल्म 'डंकी' के तीन साल बाद शाहरुख खान बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। 'किंग' 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।