क्रिकेटर बनकर मैदान में पहुंचे शादाब
शादाब जकाती ने रविवार को इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो के साथ उन्होंने हंसने वाली इमोजी बनाते हुए लिखा है, 'घरवाली, शादाब जकाती'। इस वीडियो में शादाब क्रिकेटर बने नजर आ रहे हैं। अपनी पत्नी को लेकर वे मैदान में पहुंचते हैं और कहते हैं, 'चल मेरे जीवनसाथी चल'। इस पर साथी क्रिकेटर एतराज जताते हुए कहते हैं, 'अरे भाई क्या कर रहा है। इसे क्यों ले आया यहां पर तू?'
शादाब बोले- 'यह राजनीति है'
शादाब जकाती आगे कहते हैं, 'भैया इसके बिना तो मैं फली भी नहीं फोड़ता। जहां-जहां हम हैं, वहां-वहां ये'। साथी क्रिकेटर कहते हैं, 'यह नहीं खेलेगी'। इस पर जकाती कहते हैं, 'ये खेलेगी नहीं, ये तो बस खड़ी रहेगी'। इस पर साथी क्रिकेटर कहते हैं, 'इससे तो हम बॉलर भटक जाएंगे'। जकाती कहते हैं, 'यही तो चाहता हूं मैं, जिससे छक्के पर छक्का मारूं। यह भी एक राजनीति है'।
यूजर्स ने जताया एतराज
शादाब जकाती के इस पोस्ट पर नेटिजन्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आपने शुरुआत क्लीन कॉमेडी से की थी, लेकिन अब आप भी चीपनेस फैलान लगे हैं'। एक यूजर ने लिखा, 'बेशर्मी की भी हद होती है भाई'। एक यूजर ने लिखा, 'घरवाली को नुमाइश बना दिया। बहुत गलत'।
महिला की खूबसूरती पर की थी विवादित टिप्पणी
शादाब बीते दिनों अपने एक वीडियो को लेकर विवादों में फंसे। इसमें वे दुकान पर बैठे दिखे थे। एक बच्ची उनके पास आकर सामान खरीदती है। जकाती जब पैसे मांगते हैं तो बच्ची कहती है, 'पैसे मम्मी देंगी'। इसके बाद शादाब जकाती बच्ची की मां की खूबसूरती पर टिप्पणी करते हुए कहते हैं, 'जब ये इतनी खूबसूरत है तो मम्मी कितनी खूबसूरत होगी'। इस आपत्तिजनक टिप्पणी पर उन्हें न सिर्फ ट्रोल किया गया, बल्कि उनके खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई गई।