92 देशों में टॉप पर आ गया
रैंकिंग वेबसाइट फ्लिक्सपैट्रोल के अनुसार सीरीज ‘स्क्विड गेम सीजन 2’ ने 92 देशों में टॉप पाेजिशन हालिस की है। यह शुक्रवार को नेटफ्लिक्स की दुनिया भर में टॉप टीवी शो की लिस्ट में पहले स्थान पर रहा। इससे पता चलता है कि ‘स्क्विड गेम सीजन 2’ को भी दर्शक पहले सीजन की तरह ही पसंद कर रहे हैं।
पहले सीजन को भी मिली टॉप रैंकिंग
सीरीज 'स्क्विड गेम' ने भी साल 2021 में नेटफ्लिक्स पर नंबर वन रैंक हासिल की थी। अब यही इतिहास दूसरा सीजन भी दोहरा रहा है। इस सीरीज की बेहतरीन कहानी ने दर्शकों को अपना कायल बनाया है। साल 2021 में न्यू ईयर पार्टीज में इस सीरीज की थीम को फॉलो किया गया था, लगता है कि इस साल भी लोग, नए साल की पार्टी में स्क्विड गेम सीजन 2 की थीम पार्टीज करेंगे और इस सीरीज के कैरेक्टर के अंदाज में नजर आएंगे।
‘स्क्विड गेम सीजन 3’ की शूटिंग भी हो चुकी है
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
सीजन 3 भी जल्द आएगा
खबर है कि 'स्क्विड गेम' सीजन 2 के साथ ही तीसरे सीजन की शूटिंग भी शुरू हो चुकी थी। सीजन 2 को मिले रेस्पॉन्स के बाद 'स्क्विड गेम' सीजन 3 भी साल 2025 में दर्शकों को देखने को मिल सकता है। सीजन 2 की कहानी का ज्यादा फाेकस सोन्ग जी हून पर कहानी का पूरा फोकस रहा है।