फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीरियल ‘दीया और बाती’ फेम दीपिका सिंह की बहन बनीं दुल्हन, को-एक्टर्स ने की शादी में शिरकत; देखें वायरल वीडियो

Mon, 17 Nov 2025 02:03 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Actress Deepika Singh Sister Marriage: टीवी एक्ट्रेस दीपिका सिंह अपनी बहन की शादी को लेकर काफी एक्साइटेड दिखीं। वह लगातार शादी से जुड़े फंक्शन के वीडियो शेयर कर रही थीं। इस शादी में उनके को-एक्टर्स भी शामिल हुए। देखें, वायरल वीडियो।

विज्ञापन
बहन की शादी में टीवी एक्ट्रेस दीपिका सिंह अपने को-एक्टर्स संग - फोटो : इंस्टाग्राम@deepikasingh150, @ instantbollywood
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी एक्ट्रेस दीपिका सिंह की बहन शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। अपनी बहन की शादी वीडियो दीपिका ने शेयर की हैं। एक्ट्रेस की बहन की शादी में सीरियल ‘दीया और बाती हम’ के उनके को-एक्ट्रेस भी शामिल हुए। दीपिका और सीरियल के उनके पुराने को-एक्टर्स को साथ देखकर फैंस ने भी रिएक्शन दिए। 

दीपिका के साथ नजर आईं कनिका और नीलू वाघेला

विज्ञापन

दीपिका की बहन की शादी का एक वीडियो वायरल हैं, जिसमें सीरियल ‘दीया और बाती हम’ की उनकी को-एक्ट्रेस नीलू वाघेला और कनिका महेश्वरी नजर आ रही हैं। तीनों साथ में पैपराजी को पोज देती दिखीं। टीवी के इस पॉपुलर सीरियल में दीपिका ने संध्या, नीलू वाघेला ने भाबो और कनिका ने मीना नाम का किरदार निभाया था। सीरियल बंद होने के बाद भी यह सभी किरदार दर्शकों को काफी पसंद हैं। नीलू वाघेला दीपिका की बहन की शादी में ही शामिल नहीं हुई बल्कि मेहंदी फंक्शन में उन्होंने डांस भी परफॉर्म किया। यह वीडियो दीपिका सिंह ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है।
 






ये खबर भी पढ़ें: ‘अनुपमा’ और ‘तुलसी’ के बीच कड़ा मुकाबला, 44वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट जारी; जानिए टॉप 5 में कौन हुआ शामिल
विज्ञापन


बहन की शादी का वीडियो भी किया पोस्ट 
दीपिका सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पेज के स्टोरी सेक्शन में बहन की शादी का वीडियो भी पोस्ट किया है। इस वीडियो में शादी की रस्में हो रही हैं। दीपिका भी वीडियो में नजर आ रही हैं। दीपिका ने यह वीडियो अपनी बहन को भी टैग किया है, उसे जिंदगी की नई शुरुआती के लिए शुभकामनाएं दी हैं। 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें