सीरियल ‘बालिका वधू’ से घर-घर मशहूर हुईं एक्ट्रेस अविका ने गौर हाल ही में अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड मिलिंद चंदवानी से सगाई कर ली है। दोनों काफी समय से डेट कर रहे थे। अपने रिलेशनशिप को भी अविका ने पब्लिकली स्वीकार किया था। अविका और मिलिंद सोशल मीडिया पर साथ में तस्वीरें शेयर करते रहते थे।
अविका ने लिखा इमोशनल नोट
बुधवार शाम को अविका गौर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा की, जिसमें सगाई की तस्वीरें शेयर की गई हैं। साथ ही एक इमोशनल नोट भी अविका लिखती हैं, ‘उसने पूछा, मैं मुस्कुराई, फिर रोई। इसके बाद मैंने अपनी जिंदगी की सबसे आसान ‘हां’ कह दी।’
ये खबर भी पढ़ें:
Avika Gor: क्या टीवी सीरियल नागिन के सातवें सीजन में नजर आने वाली हैं अविका गौर? जानें एक्ट्रेस ने क्या कहा
रोमांटिक अंदाज में नजर आईं अविका
अविका आगे लिखती हैं, ‘मैं पूरी तरह से फिल्मी हूं। मुझे चाहिए बैकग्राउंड स्कोर, स्लो-मोशन। जबकि वह शांत है, तर्क से बात करता है। हमेशा फर्स्ट एड किट साथ लेकर चलता है। इस तरह से हम आपस में फिट हो गए।’ यही कारण है कि जब उसने मुझसे पूछा तो मेरे अंदर की हीराेइन ने काम करना शुरू कर दिया। हवा में हाथ, मेरी आंखों में आंसू और मेरे दिमाग में कोई भी सोच बाकी नहीं रह गई, क्योंकि यही सब सच्चे प्यार की निशानी है। यह सबकुछ बिल्कुल जादू जैसा है।’