सीजन 2 में शुरू हुईं मुलाकातें
दूसरे सीजन में रिंकी और सचिव जी के बीच मुलाकातें शुरू हुईं। हालांकि, ये मुलाकातें सिर्फ किसी काम के बहाने से हुईं। कभी रिंकी सचिव जी के पास किसी मदद के लिए आई तो मुलाकात हो गई, तो कभी सचिव जी प्रधान जी से मिलने उनके घर गए तो वहां रिंकी से मुलाकात हो गई। दोनों के बीच अट्रैक्शन जरूर बढ़ रहा था, लेकिन दोनों में से कोई भी अपने प्यार का इजहार नहीं कर रहा था।
तीसरे सीजन में बढ़ीं नजदीकियां
दो सीजन में रिंकी और सचिव जी के बीच प्यार को पनपता देख फैंस ने दोनों की लव स्टोरी को प्रॉपर दिखाने और ज्यादा स्क्रीन स्पेस दिए जाने की मांग की। जिसके बाद तीसरे सीजन में रिंकी और सचिव जी की प्रॉपर लवस्टोरी देखने को मिली, जहां दोनों धीरे-धीरे एक-दूसरे के करीब आने लगे। इस सीजन में रिंकी और सचिव जी दोनों का एक-दूसरे के प्रति अट्रैक्शन देखने को मिला। दोनों साथ में बाइक से घूमने भी निकले। इस सीजन में एक पूरी प्रेम कहानी नजर आई।
यह खबर भी पढ़ेंः Panchayat 4: यूपी नहीं, मध्य प्रदेश के गांव में हुई 'पंचायत' की शूटिंग, जानिए सीरीज से जुड़े दिलचस्प किस्से
चौथे सीजन में आगे बढ़ेगी लव स्टोरी, करीब आएंगे रिंकी-सचिव
तीसरे सीजन के बाद फैंस रिंकी और सचिव की लव स्टोरी को आगे बढ़ाने की मांग करने लगे। इसके बाद अब चौथे सीजन के ट्रेलर में दिख रहा है कि इस बार रिंकी और सचिव जी एक-दूसरे के और भी नजदीक आ सकते हैं। ऐसे में लोग प्रधानी के चुनाव के नतीजे के साथ-साथ रिंकी और सचिव जी की प्रेम कहानी के आगे बढ़ने के लिए भी सीजन 4 का इंतजार कर रहे हैं।