अरशद और मारिया ने कमाए लाखों
SEBI की रिपोर्ट के मुताबिक, अरशद वारसी ने इस घोटाले के जरिए करीब 41.70 लाख रुपये का मुनाफा कमाया, वहीं उनकी पत्नी मारिया गोरेती ने 50.35 लाख रुपये का लाभ उठाया। यह कमाई अवैध तरीके से हुई थी, जिसे अब 12 प्रतिशत सालाना ब्याज के साथ लौटाने का आदेश दिया गया है।
ये खबर भी पढ़ें:
Kannappa: प्रभास ने इस एक्टर को दी जान से मारने की धमकी, फीस लेने का है मामला
58.01 करोड़ की अवैध कमाई वापस लौटाने का आदेश
इस पूरे घोटाले में कुल 59 इकाइयों ने मिलकर 58.01 करोड़ रुपये की अवैध कमाई की थी। SEBI ने सभी आरोपियों को यह रकम ब्याज सहित वापस लौटाने को कहा है। इसके साथ ही अरशद वारसी और उनकी पत्नी पर पांच-पांच लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। अन्य आरोपियों पर 5 लाख से लेकर 5 करोड़ रुपये तक का जुर्माना लगाया गया है।
यूट्यूब के जरिए फैलाई गई भ्रामक जानकारी
SEBI की जांच में यह भी सामने आया कि कुछ यूट्यूब चैनलों पर इन कंपनियों के शेयरों को लेकर झूठे और भ्रामक वीडियो अपलोड किए गए थे। इन वीडियोज में निवेशकों को इन शेयरों में निवेश करने के लिए प्रेरित किया गया, जिससे उनकी कीमतों में तेजी आई और फिर इन लोगों ने मुनाफा कमाया।
मुख्य मास्टरमाइंड भी बेनकाब
SEBI की रिपोर्ट में गौरव गुप्ता, राकेश कुमार गुप्ता और मनीष मिश्रा को इस पूरे रैकेट का मास्टरमाइंड बताया गया है। इनके अलावा पीयूष अग्रवाल, लोकेश शाह और अन्य लोग भी इस घोटाले में सक्रिय भूमिका निभाते पाए गए। इन लोगों ने मिलीभगत से आम निवेशकों को गुमराह किया और खुद मुनाफा कमाया।