फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anil Ambani: फिर मुश्किलों में फंस गए अनिल अंबानी, सेबी ने कंपनी पर लगाया 26 करोड़ का जुर्माना

Sat, 16 Nov 2024 04:45 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मुकेश अंबानी के भाई और बिजनेसमैन अनिल अंबानी की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। जब वह दिवालिया हुए तो उन्हें भाई मुकेश अंबानी से ही सहायता मिली। एक बार फिर उनकी एक कंपनी पर भारी जुर्माना लगा है। 
 
विज्ञापन
अनिल अंबानी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेबी ने अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस बिग एंटरटेनमेंट को गैरकानूनी नकदी डायवर्जन से जुड़े एक मामले में 26 करोड़ रुपए का जुर्माना भरने को कहा है। सेबी ने चेतावनी दी है कि रिलायंस बिग एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड की संपत्ति जिसमें बैंक खाते भी शामिल हैं, को जब्त कर लिया जाएगा, अगर उन्होंने 15 दिनों के भीतर भुगतान नहीं किया। अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस बिग एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड अगस्त में 25 करोड़ रुपए का जुर्माना देने में विफल रही। अब सेबी ने 15 दिनों के भीतर ब्याज और संग्रह शुल्क सहित 26 करोड़ रुपए का भुगतान करने का निर्देश अनिल अंबानी की कंपनी को दिया है। 

विज्ञापन
Trending Videos

क्या है पूरा मामला 
इस साल अगस्त में अनिल अंबानी और 24 अन्य लोगों को आरएचएफएल से नकदी डायवर्ट करने के आरोप में पांच साल के लिए शेयर बाजार से ब्लैकलिस्ट कर दिया था। इसके अलावा सेबी ने अनिल अंबानी पर 25 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया, उन्हें पांच साल के लिए किसी भी लिस्टिड फर्म यूनिट में निदेशक के रूप में काम करने से रोक दिया। 

दूसरों पर भी लगा जुर्माना
नवंबर की शुरुआत में सेबी ने आरएचएफएल के प्रमोटर क्रेस्ट लॉजिस्टिक्स एंड इंजीनियर्स के साथ छह बिजनेस को 154.50 करोड़ रुपए की मांग करते हुए डिमांड नोटिस भेजे। पिछले सोमवार को सेबी ने आरएचएफएल और पूर्व बिजनेस लीडर के अलावा छह फर्मों को 129 करोड़ रुपए का जुर्माना भरने का आदेश दिया।

धोखाधड़ी का लगा आरोप 
केनरा बैंक ने अनिल अंबानी वाली रिलायंस कंपनी और उसकी सहायक कंपनी के ऋण खातों को क्लासिफाइड (वर्गीकृत)किया। केनरा बैंक ने रिलायंस कम्युनिकेशंस के ऋण खाते को धोखाधड़ी के मामले में एक नोटिस जारी किया है और उन पर पैसे के दुरुपयोग का आरोप लगाया।
विज्ञापन

अनंत की शादी में आए थे नजर 
अनिल अंबानी को कुछ समय पहले मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की शादी में अपने परिवार के साथ देखा गया। इस शादी में वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ शामिल हुए। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें