फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anupamaa: ‘अनुपमा’ के सेट पर हुआ दर्दनाक हादसा, कैमरा असिस्टेंट की करंट लगने से मौत

Sat, 16 Nov 2024 03:30 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Anupamaa: टीवी के मशहूर शो ‘अनुपमा’ के सेट पर एक हादसे में क्रू मेंबर ने अपनी जान गंवा दी है। उसकी मौत के बाद से शो के कलाकार शोक में डूबे हैं आइए जानते हैं यह हादसा कैसे हुआ?
 
विज्ञापन
अनुपमा धारावाहिक - फोटो : यूट्यूब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी के मशहूर शो ‘अनुपमा’ के सेट से जुड़ी बुरी खबर सामने आ रही है। सेट पर एक दुखद घटना घटी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक लाइटमैन की बिजली के झटके से मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब यह हादसा हुआ, तब असिस्टेंट मुंबई के गोरेगांव फिल्म सिटी में ड्यूटी पर था। बताया जा रहा है कि मृतक बिहार का रहने वाला था। 
विज्ञापन


शोक में डूबे कलाकार
लाइटमैन को बिजली का झटका लगने के बाद उसे तुरंत मेडिकल सहायता मिली और उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन दुर्भाग्य से शॉर्ट सर्किट से लगी चोटों के कारण उसकी मौत हो गई। इस दिल दहला देने वाली खबर ने भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री में खलबली मचा दी है और कलाकार अपने सहयोगी के जाने का शोक मना रहे हैं।
BB 18 Promo: 'बिग बॉस 18' में सलमान खान ने की दमदार वापसी, अविनाश-दिग्विजय को लगाई जोरदार लताड़
विज्ञापन


प्रोडक्शन की ओर से नहीं आया आधिकारिक बयान
हालांकि, हादसे के बाद अभी तक प्रोडक्शन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है। कहा जा रहा है कि मृतक क्रू मेंबर काम पर काफी नया था, जिसकी वजह से उसके बारे में किसी को बहुत जानकारी नहीं थी। 
Ranveer Singh: रणवीर सिंह की जिंदगी में 'दुआ' का कितना असर? अभिनेता ने पहली बार की अपनी बेटी के बारे में बात

सुर्खियों में रहता है शो
टीवी शो अनुपमा अक्सर सुर्खियों में बना रहता है। चाहे वह टीआरपी को लेकर हो या शो की फीमेल लीड रूपाली गांगुली की पर्सनल लाइफ को लेकर हो। हाल ही में शो में 15 साल का लीप आया है। लीप के बाद शो की टीआरपी में  भी गिरावट आई है। जाहिर तौर पर शो की कहानी शायद दर्शकों को कुछ कम पसंद आ रही है।

Ranbir Kapoor: आनंद पिरामल के साथ नजर आए रणबीर कपूर और आलिया भट्ट, राहा और कृष्णा की तस्वीर वायरल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें