फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sean Diddy: यौन शोषण मामले पर सुनवाई के दौरान रो पड़े रैपर सीन 'डिडी', बच्चों ने लगाई दया की गुहार

Fri, 03 Oct 2025 06:12 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sean Diddy Mercy Letter To Judge: रैपर सीन डिडी ने जज को एक खत लिखा है। उन्होंने जज से मांग की है कि उनको सजा देने में नरमी बरती जाए। आइए जानते हैं उन्होंने खत में क्या लिखा है?
विज्ञापन
रैपर सीन डिडी - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रैपर सीन 'डिडी' कॉम्ब्स से जुड़े यौन शोषण के मामलों में शुक्रवार को सजा पर सुनवाई शुरू हुई। अभियोजकों ने तर्क दिया कि हिप-हॉप के इस दिग्गज को वर्षों तक जेल में रखा जाना चाहिए, जबकि उनके बच्चे रोते हुए जज से दया की भीख मांग रहे थे।
विज्ञापन

अभियोजक 55 वर्षीय कॉम्ब्स के लिए 11 साल की सजा चाहते हैं, जिन्हें यौन शोषण मामले में दोषी ठहराया गया। जूरी ने उन्हें रैकेट चलाने की साजिश और यौन तस्करी के आरोपों से बरी कर दिया, जिनमें आजीवन कारावास की सजा हो सकती थी।

रैपर सीन डिडी कॉम्ब्स हाल ही में वेश्यावृत्ति से संबंधित आरोपों में दोषी ठहराए गए। दोषी ठहराए जाने के 24 घंटे के अंदर ही उन्होंने जज को एक पत्र लिखकर दया की गुहार लगाई थी। वैरायटी के मुताबिक उन्होंने जज अरुण सुब्रमण्यन को चार पन्नों का एक पत्र लिखकर अपनी सजा में नरमी बरतने की मांग की।
विज्ञापन

सीन डिडी जज को लिखा खत
सीन डिडी कॉम्ब्स ने खत में लिखा 'सबसे पहले मैं माफी मांगना चाहता हूं। मैं कहना चाहता हूं कि अपने आचरण से दूसरों को हुई तकलीफ के लिए मुझे बहुत दुख है। मैं अपनी पिछली गलतियों की पूरी जिम्मेदारी लेता हूं। 'मुझे माफ करना' कहना 'कभी भी पर्याप्त नहीं होगा' क्योंकि ये शब्द अतीत के दर्द को मिटा नहीं सकते। मैं सचमुच अपना दिमाग खो बैठा था।'

सीन डिडी - फोटो : सोशल मीडिया
जज से लगाई दया की गुहार
कॉम्ब्स ने जज से दया की गुहार लगाई और कहा कि वह अपने सात बच्चों के लिए एक अच्छा पिता बनना चाहता है और अपनी बीमार मां की देखभाल करना चाहता है। कॉम्ब्स ने अपने खत में कहा 'आज मैं विनम्रतापूर्वक आपसे एक और मौका मांगता हूं। एक बेहतर पिता बनने का मौका, एक बेहतर बेटा बनने का मौका, अपने समुदाय में एक बेहतर नेता बनने का मौका और एक बेहतर जीवन जीने का मौका।'

यह खबर भी पढ़ेंZubeen Garg Island: सिंगापुर में जुबीन गर्ग के नाम पर रखा गया द्वीप का नाम, गायक को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

अभियोजकों ने की 11 साल की सजा की मांग
आपको बता दें कि इस हफ्ते की शुरुआत में, इस मामले के अभियोजकों ने वेश्यावृत्ति के दो मामलों में कॉम्ब्स को कम से कम 11 साल जेल की सजा देने की मांग की थी। गुरुवार को, कॉम्ब्स के वकील ने कॉम्ब्स को 14 महीने की सजा देने की अपनी मांग दोहराई। कॉम्ब्स को आज सजा सुनाई जानी है।
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?
दरअसल कैसी वेंचुरा नाम की एक महिला ने दावा किया कि कॉम्ब्स ने उन्हें 11 साल के रिलेशनशिप में शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। उन्हें जबरन यौन क्रियाओं में भी शामिल किया। दूसरी महिला 'जेन' ने भी यही आरोप लगाए कि वो कॉम्ब्स की पार्टियों के जाल में फंस गईं और उसके साथ यौन अपराध हुए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें