स्कारलेट जोहानसन हॉलीवुड की मशहूर अदाकारा हैं। स्कारलेट एक अमेरिकन अभिनेत्री हैं। स्कारलेट ने अपने फिल्मी करियर में कई बेहदतीन फिल्में की हैं। 2018-2019 में दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्री रह चुकी हैं। अभिनेत्री फोर्ब्स सेलिब्रिटी 100 की सूची में कई बार शामिल हो चुकी हैं। स्कारलेट बॉक्स ऑफिस पर सबसे अधिक कमाई करने वाली अभिनेत्री में से एक हैं। अब जो जानकारी स्कारलेट जोहानसन के बारे में सामने आई है वह यह है कि अभिनेत्री ने ओपनएआई के चैटबॉट चैटजीपीटी-40 के लिए अपनी आवाज देने से साफ मना कर दिया था।
क्या है पूरा मामला
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार स्कारलेट ने कहा है कि उन्हें इस बात से बेहद हैरानी, गुस्सा और विश्वास नहीं हो पा रहा है कि कंपनी ने एक ऐसी आवाज का इस्तेमाल किया जो उनकी आवाज से मिलती-जुलती है। अभिनेत्री स्कारलेट ने यह भी कहा कि उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी ओपनएआई के चैटबॉट चैटजीपीटी-40 के लिए अपनी आवाज देने से साफ इनकार कर दिया था क्योंकि कंपनी ने एक ऐसी आवाज का इस्तेमाल किया है, जो उनकी आवाज से बिल्कुल ही मिलती-जुलती है। स्कारलेट ने यह भी कहा कि उन्होंने अपने वकीलों से कंपनी को जीपीटी-40 चैटबॉट की आवाज 'स्काई' की आवाज को हटाने के लिए कहा है।
ऑफर के बारे में स्कारलेट की राय
स्कारलेट ने कहा, ''पिछले सितंबर को मुझे सैम ऑल्टमैन का ऑफर आया था। वह मुझे नई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रणाली) चैटजीपीटी 4.0 की नई आवाज बनाना चाहते थे। उनको लगता था कि मेरी आवाज से दोनों कंपनियों (टेक्नोलॉजी और क्रिएटिव) के बीच की दूरियां कम हो जाएंगी। साथ ही लोगों को मेरी आवाज आरामदायक महसूस करा सकती है।
ऑफर को ठुकराने के बाद क्या हुआ
स्कारलेट ने जब चैटजीपीटी 4.0 का ऑफर ठुकरा दिया था, उसके बाद उन्होंने डेमो सुना था, ''जब मैंने इसका डेमो सुना तो मैं बहुत हैरान, गुस्से में थी। मुझे विश्वास नहीं हो रहा था कि मिस्टर ऑल्टमैन ने ऐसी आवाज इस्तेमाल की जो मेरी आवाज से बिल्कुल मिलती थी। इस आवाज को सुनकर मेरे सबसे करीबी दोस्त और न्यूज रिपोर्ट करने वाले भी फर्क नहीं बता पाएंगे।''
स्कारलेट ने ऑल्टमैन को लिखी थी चिट्ठी
स्कारलेट जॉनसन के वकील ने मिस्टर ऑल्टमैन और उनकी कंपनी ओपनएआई को दो चिट्ठी लिखीं। इन चिट्ठियों में पूछा गया था कि उन्होंने 'स्काई' की आवाज कैसे बनाई है। इसके बाद ओपनएआई को 'स्काई' की आवाज को ना चाहते हुए भी हटाना पड़ा। कंपनी ओपनएआई ने सोशल मीडिया पर बताया कि वो अपनी चैटजीपीटी आवाजों में से एक 'स्काई' को फिलहाल इस्तेमाल नहीं कर रही है।
Blackout Teaser: 'ब्लैकआउट' का टीजर जारी, जानिए कब और कहां देख सकेंगे विक्रांत मैसी की फिल्म