फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Swara Bhasker: ‘दिमाग और आत्मा से मरा हुआ समाज..’, छावा देखकर रोने वालों पर स्वरा का तंज; महाकुंभ पर भी बोलीं

Wed, 19 Feb 2025 02:13 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Swara Bhasker: हाल ही में अपने बयानों से अक्सर चर्चा में रहने वाली अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने ‘छावा’ फिल्म को महाकुंभ घटना से जोड़कर दर्शकों पर व्यंग्य किया है। इस बात पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
स्वरा भास्कर और छावा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना अभिनीत फिल्म ‘छावा’ इस समय सिनेमाघरों में छाई हुई है। इसे लेकर बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने अपने सोशल मीडिया पर टिप्पणी की है। स्वरा ने एक ट्वीट करते हुए फिल्म 'छावा' पर आ रही दर्शकों की प्रतिक्रिया को महाकुंभ में हुई एक घटना से जोड़ते हुए कटाक्ष किया है। आइए जानते हैं स्वरा भास्कर ने क्या कहा…

विज्ञापन

'दिमाग और आत्मा से मरा हुआ समाज'
हाल ही में अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट किया। इस पोस्ट में वह ‘छावा’ फिल्म को लेकर आ रही प्रतिक्रियाओं पर लिखती हैं कि लोग 500 साल पहले हिंदुओं पर हुए अत्याचारों को काल्पनिक फिल्मों के जरिए दिखाए जाने पर क्रोधित हो रहे हैं। उन्हें महाकुंभ में खराब प्रबंधन की वजह से भगदड़ में हुई मौतों पर कोई क्रोध नहीं आ रहा है। वहां के शवों को बुलडोजर से हटाया गया। ये समाज दिमाग और आत्मा से मरा हुआ है। 
 

स्वरा भास्कर - फोटो : एक्स/स्वरा भास्कर
फिल्म को लेकर आ रही कई प्रतिक्रियाएं
'छावा' फिल्म में छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन को सिनेमा परदे पर फिल्माया गया है। फिल्म का अंतिम सीन लोगों को भावुक कर दे रहा है। इसकी तस्वीरें और वीडियों सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल हो रहे हैं, जिसमें महाराज पर हुए अत्याचार वाले सीन को देखकर लोग भावुक और क्रोधित हो रहे हैं। इसी को लेकर स्वरा भास्कर ने एक्स पर लिखा है, जिसपर कुछ यूजर समर्थन कर रहे हैं, तो वहीं अन्य इसका विरोध भी कर रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ें: Varun Dhawan Injured: 'बॉर्डर 2' की शूटिंग के दौरान घायल हुए वरुण धवन, खुद फोटो शेयर कर बोले- गहरा है जख्म 

विज्ञापन

महाकुंभ की किस घटना का किया जिक्र..
अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने प्रयागराज में हो रहे महाकुंभ में पिछले दिनों हुई घटना का जिक्र किया। बीते 29 जनवरी को मौनी आमावस्या के दिन महाकुंभ में भगदड़ हुई थी, जिसमें प्रशासन ने कई मौतें होने का आंकड़ा भी बताया था। इसी घटना को 'छावा' से जोड़ते हए स्वरा ने एक्स पर पोस्ट किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें