फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhool Chuk Maaf: शादी के लिए परेशान हुए राजकुमार राव, कॉमेडियन ने कर दिया रोस्ट; वायरल हो रहा वीडियो

Wed, 19 Feb 2025 01:39 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bhool Chuk Maaf: राजकुमार राव एक बार फिर अपनी फिल्म में उस युवा की कहानी लेकर आए हैं, जो छोटे शहर का है और शादी करना चाहता है। इस पर कॉमेडियन अक्षत ने उन पर जोक किया है। ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
राजकुमार राव अक्षत - फोटो : फोटो- सोशल मीडिया से
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता राजकुमार राव की फिल्म 'भूल चूक माफ' का टीजर मंगलवार को रिलीज हो गया है। फिल्म में जो सबसे खास चीज है वह यह है कि राजकुमार राव ने फिल्म में बनारस के नौजवान का किरदार अदा किया है, जो अपनी शादी की तारीख तय हो जाने को लेकर बहुत परेशान रहता है। राजकुमार राव ने इसी तरह के किरदार कई दूसरी फिल्मों में भी अदा किए हैं। इन फिल्मों में 'विक्की बैद्या का वो वाला वीडियो', 'शत्री 2', 'हम दो हमारे दो' और 'रूही' शामिल हैं। राजकुमार राव के इन रोल को कॉमेडियन अक्षत ने नोटिस किया है। उन्होंने अपनी वीडियो में राजकुमार राव पर जोक किया और उनकी ये वीडियो वायरल हो रही है।
विज्ञापन


वीडियो में क्या है? 
वीडियो में अक्षत राजकुमार राव पर जोक कर रहे हैं कि 'क्योंकि अब कोई कहानी रह नहीं गई है सुनाने को। टू टियर सिटी में एक लड़का जिसे जिसे शादी करनी है, इकलौती कहानी है सुनाने के लिए। हमारे देश के सबसे अच्छे एक्टर राजकुमार राव यही करने के लिए पैदा हुए हैं।' अक्षत वीडियो में आगे कहते हैं 'जाकिर खान कहते हैं कि वह छोटे शहर से आते हैं लेकिन राजकुमार राव कहते हैं कि वह छोटे शहर जा रहे हैं। हर शहर को 2 टियर सिटी बनाओ सभी लड़कों को रिप्रेजेंट करेंगे राजकुमार राव। राजकुमार राव हमारे मंत्री हैं।'

यह खबर भी पढ़ें: Chhatrapati Shivaji Maharaj: शिवाजी की जयंती पर ऋषभ शेट्टी की फिल्म का नया पोस्टर रिलीज, एक्टर ने कही ये बात

यूजर ने किए मजेदार कमेंट
अक्षत की बातों से इंटरनेट यूजर भी सहमत हैं। एक यूजर ने वीडियो के कमेंट में लिखा कि 'इक दो मूवी तक ठीक था, वो भी शुरू में, फिर उसके बाद हीरो बनने का शौक चढ़ गया।' एक दूसरे यूजर ने लिखा कि 'सिटीलाइट्स के बाद राजकुमार राव ने फैसला कर लिया कि बड़े शहर जाना ही नहीं है।' एक और यूजर ने कहा 'इसलिए सरकार डेवलपमेंट के बारे में नहीं सोचती है। अगर सब शहर अच्छे बन गए तो राजकुमार राव कहां जाएगा।'

यह खबर भी पढ़ें: Sudarshan Faakir Birthday: इस मशहूर शायर की गजलें गाकर मकबूल हुए गजल गायक जगजीत सिंह
विज्ञापन

भूल चूक माफ के बारे में 
आपको बता दें कि 'भूल चूक माफ' एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। इसका निर्देशन करण शर्मा ने किया है। इसमें राजकुमार राव अहम किरदार में नजर आएंगे। उनके साथ वामिका गब्बी होंगी। बीते रोज राजकुमार राव ने इस फिल्म का टीजर जारी किया था। टीजर में राजकुमार राव और वामिक गब्बी की शादी तय होती है। शादी से पहले कुछ रस्में होती हैं। राजकुमार राव को सपने में अपनी हल्दी की रस्म दिखाई देती है। फिर जब हकीकत में हल्दी की रस्म होती है तो उनका सिर चकरा जाता है कि दोबारा क्यों हो रही है?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें