मुंबई एयरपोर्ट पर गाचीबोवली पुलिस ने अभिनेता और पूर्व डब्ल्यू डब्ल्यू ई रेसलर सौरव गुर्जर को हिरासत में लिया है। पुलिस ने उन्हें मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। मजिस्ट्रेट ने अभिनेता को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। यह कार्रवाई शादी का झूठा वादा करके यौन शोषण करने के आरोप में एक महिला की शिकायत पर की गई।
विज्ञापन
सौरव गुर्जर
- फोटो : एक्स@sauravgurjal
क्या अभिनेता ने किया शादी का वादा?
हाल ही में मुंबई में 'महाभारत' के अभिनेता और रेसलर सौरव गुर्जर के खिलाफ एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी। महिला का आरोप था कि गुर्जर ने शादी का वादा करके उसे धोखा दिया और उसका यौन उत्पीड़न किया। शिकायत के मुताबिक, महिला की गुर्जर से जान-पहचान 2021 में इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। इसके बाद वॉट्सऐप पर उनके बीच करीबी रिश्ते बन गए।
सौरव गुर्जर
- फोटो : इंस्टाग्राम@thesauravgurjar
बिजनेस शुरू करने का किया वादा
महिला का आरोप है कि वे पहली बार 25 दिसंबर, 2021 को आमने-सामने मिले थे। गुर्जर ने उसे भरोसा दिलाया था कि वह उससे शादी करेगा और उसे पत्नी के बराबर अधिकार देगा। महिला के मुताबिक जब वह अमेरिका में थीं। भारत लौटने के बाद भी, वे दोनों साथ रहते थे। उन्होंने दावा किया कि गुर्जर ने उन्हें अमेरिका में अपनी नौकरी छोड़ने के लिए मना लिया था। यह वादा करते हुए कि वे साथ मिलकर कोई बिजनेस शुरू करेंगे।
गुर्जर बनाते थे दूरी
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि गुर्जर की कथित प्रताड़ना के कारण वह अपने करियर पर ध्यान नहीं दे पा रही थीं। उनकी शिकायत के अनुसार, जब भी वह शादी के बारे में उनसे पूछती थीं, तो गुर्जर कथित तौर पर उनका फोन नंबर ब्लॉक कर देते थे और उनसे दूरी बना लेते थे।
सौरव गुर्जर
- फोटो : इंस्टाग्राम@thesauravgurjar
न्यायिक हिरासत में सौरव
महिला ने दावा किया कि गुर्जर अक्तूबर 2025 से मार्च 2026 तक उसके साथ रहा। उसने आरोप लगाया कि हैदराबाद में साथ रहने के बाद, वह बिना बताए अचानक गायब हो गया। शिकायत के आधार पर, गाचीबोवली पुलिस ने मामला दर्ज किया और जांच शुरू की। पुलिस ने मुंबई एयरपोर्ट पर गुर्जर को हिरासत में लिया और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उसे हैदराबाद ले आई। इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।