फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satluj Ban: क्या फिर रिलीज होगी 'सतलुज'? निर्देशक हनी त्रेहान की उम्मीद भरी पोस्ट से लगने लगीं ऐसी अटकलें

Mon, 06 Jul 2026 10:51 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Satluj Ban Controversy: दिलजीत दोसांझ की नई फिल्म 'सतलुज' पर बैन लगा दिया गया है। इस पर विवाद हो रहा है। इस बीच फिल्म ने निर्देशक हनी त्रेहान ने उम्मीद भरी पोस्ट की है। 
विज्ञापन
हनी त्रेहान, सतलुज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिलजीत दोसांझ की नई फिल्म 'सतलुज' विवादों में घिरी है। इसके निर्देशक हनी त्रेहान को इसे रिलीज करवाने के लिए लंबी लड़ाई लड़नी पड़ी। यह फिल्म इस शुक्रवार को जी5 पर बिना किसी कट के रिलीज हुई। मगर रविवार को इसे अचानक प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया। हालांकि, फिल्ममेकर को उम्मीद है कि हालात बदल सकते हैं। ऐसा लगता है कि उन्हें उम्मीद है कि फिल्म दोबारा रिलीज होगी।
विज्ञापन

सतलुज - फोटो : X
क्यों विवादों में आई फिल्म?
'सतलुज' में दिलजीत दोसांझ ने दिवंगत खालरा का किरदार निभाया है। खालरा ने 1984 से 1994 के बीच पंजाब में हजारों अज्ञात शवों के अंतिम संस्कार की जांच में अहम भूमिका निभाई थी। यह फिल्म 80 और 90 के दशक में राज्य में हुई घटनाओं पर अपने नजरिए की वजह से विवादों में रही। इस शुक्रवार को इसकी रिलीज पर कई लोग खुश हुए। हालांकि इसे हटाए जाने से लोगों को झटका लगा।

सतलुज - फोटो : इंस्टाग्राम-@Zee5
जी5 का बयान
रविवार शाम को जी5 ने एक बयान जारी कर दर्शकों को बताया कि यह फिल्म अब भारत में उपलब्ध नहीं है। बयान में कहा गया 'हम सतलुज और इसके पीछे की रचनात्मक सोच के साथ मजबूती से खड़े हैं। हमारा मानना है कि दमदार कहानी कहने की कला में प्रेरित करने, टिके रहने और गहरा असर छोड़ने की क्षमता होती है। हम सच्ची और सार्थक कहानियों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मौजूदा हालात को देखते हुए, सतलुज अगले आदेश तक भारत में उपलब्ध नहीं होगी। हम सही प्रक्रिया के जरिए हर उचित रास्ते पर विचार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, ताकि जल्द से जल्द फिल्म को अपने दर्शकों तक वापस लाया जा सके।'
 

हनी त्रेहान की उम्मीद भरी पोस्ट
कुछ घंटों बाद, हनी त्रेहान ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर यह बयान पंजाबी में एक छोटे से संदेश के साथ शेयर किया 'तेरा भाणा मीठा लगे' (भगवान की मर्जी मीठी लगती है)। 'भाणा' एक पंजाबी शब्द है जिसका मोटा-मोटा मतलब है ईश्वरीय आदेश या किस्मत, यानी वह चीज जो भगवान ने खुद चाही हो। उम्मीद भरे इस संदेश के साथ हाथ जोड़ने वाला इमोजी भी था।
विज्ञापन

हनी त्रेहान की पोस्ट - फोटो : सोशल मीडिया
दिलजीत की प्रतिक्रिया
फिल्म के मुख्य कलाकार दिलजीत दोसांझ ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इस 'शैडो बैन' की तुलना खालरा के गायब होने और उनकी हत्या से की। उन्होंने आज सुबह सोशल मीडिया पर एक लाइव सेशन में कहा कि फिल्म लोगों तक पहुचं चुकी है। उनका जो मकसद था वह पूरा हो गया है। अब बैन करने का कोई फायदा नहीं है।
 


फिल्म की स्टारकास्ट
इस फिल्म में दिलजीत के अलावा अर्जुन रामपाल, कंवलजीत सिंह, सुविंदर विक्की और गीतिका विद्या ओहल्यान भी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें