फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diljit Dosanjh: ‘फिल्म घर-घर पहुंच चुकी है, यही मकसद था’, 'सतलुज' पर बैन लगने पर बोले दिलजीत दोसांझ

Mon, 06 Jul 2026 09:07 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Satluj Movie Banned: दिलजीत दोसांझ ने अपनी नई फिल्म 'सतलुज' के ओटीटी से हटाए जाने पर अपने विचार साझा किए हैं। इससे पहले उन्होंने एक पोस्ट के जरिए इस मामले पर रिएक्शन दिया था।
विज्ञापन
दिलजीत दोसांझ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिलजीत दोसांझ की नई फिल्म 'सतलुज' को रिलीज के महज दो दिनों के बाद ही ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 से हटा दिया गया है। इस पर काफी हंगामा मचा है। अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने इस मामले पर सोशल मीडिया एक लाइव सेशन में इस पर बात की है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है?
विज्ञापन


यहां पढ़ें फिल्म सतलुज का रिव्यू: Satluj Movie Review: रूह कांप जाए इतना सच दिखाती है फिल्म; दिलजीत ने जीता दिल, 'धुरंधर’ वाले सुविंदर ने डराया
 

दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम@diljitdosanjh
क्या बोले दिलजीत दोसांझ?
दिलजीत दोसांझ ने कहा 'मुझे खुशी है कि जितनी मेहनत हमने की थी कि जो नया यूथ है, वो फिल्म की बात भी कर रहा है। एक वीडियो देखा उसमें गुरुद्वारे में हमारी फिल्म दिखाई जा रही है। आज घर-घर जसवंत सिंह खालरा जी की चर्चा हो रही है। बस यही मकसद था। जो होना था हो गया। तीन दिन में कई लोगों ने यह फिल्म देख ली अब बैन कर देने से कोई फर्क नहीं होगा। मुझे बहुत तसल्ली है, हमारी चार साल की मेहनत पूरी हो गई। कई लोगों ने डाउनलोड कर ली है।'

फिल्म के डिलीट करने से कुछ नहीं होना
उन्होंने आगे कहा 'हमें पता ही था कि यह होगा। फिल्म हटा दी जाएगी। हमें लगा संडे को सब अपने परिवार के साथ देखेंगे उन्होंने उससे पहले ही इसे हटवा दिया। समझ नहीं आ रहा ऐसा क्यों किया गया। सिर्फ 2 दिन में ही फिल्म ने इतनी चर्चा पा ली। अब आपके डिलीट करने से कुछ नहीं होना।'

सतलुज - फोटो : इंस्टाग्राम-@Zee5
शूटिंग के वक्त हुई तकलीफ
अभिनेता ने आगे कहा 'फिल्म की शूटिंग करते हुए भी हमें काफी तकलीफ हुई। 15 दिनों तक फिल्म की शूटिंग करवा दी जाती थी। चार साल से हम लोग इसे रिलीज कराने पर मेहनत कर रहे हैं। मैं हनी पाजी (हनी त्रेहान) को सैल्यूट करता हूं कि उन्होंने इस फिल्म पर अपनी पूरी जिंदगी लगा दी।'

हमेशा हंसते रहेंगे
दिलजीत ने आगे कहा 'जितना आवाज दबाओगे, उतनी ही फिल्म चर्चा में आएगी। जसवंत सिंह खालरा जी की कुर्बानी आप ऐसे ही नहीं बर्बाद कर सकते। जब तक जिंदा रहूंगा हंसता ही मिलूंगा। पंजाब की मिट्टी में ही मोटिवेशन है।'

सतलुज - फोटो : X
इंसानियत नाम की चीज नहीं
उन्होंने आगे कहा 'मैं इसलिए उदास नहीं हूं कि आपने फिल्म हटा दी। मैं ये देखकर उदास हूं कि हम इतने वर्षों से वहीं खड़े हैं। कैसे लोग हैं। इंसानियत नाम की चीज नहीं उनके अंदर। बाकी तो फिल्म ने दो दिन में ही अपना असर दिखा दिया। इंटरनेट पर एक बार कोई चीज आ जाए, वो हटाई नहीं जा सकती।'

राजनीतिज्ञों पर बोला हमला
दिलजीत दोसांझ ने कहा 'मैं पॉलिटिशियन नहीं बन सकता। मैं हर इंसान से प्यार करता हूं और राजनीति तो तभी हो सकती है, जब लोगों को डराकर रखोगे। उनकी लड़ाईयां करवाकर रखोगे। वर्ना तो राजनीति हो ही नहीं सकती।'

सतलुज - फोटो : इंस्टाग्राम-@Zee5
दिलजीत दोसांझ की प्रतिक्रिया
फिल्म को ओटीटी से हटाए जाने पर दिलजीत दोसांझ ने कहा 'मैं अंधेरे को चुनौती देता हूं। जो सतलुज के साथ हुआ, वही शहीद जसवंत सिंह खालरा के साथ भी हुआ था।' उन्होंने फिल्म का एक सीन पोस्ट किया।
 
विज्ञापन

क्या है फिल्म की कहानी?
दरअसल 'सतलुज' एक एक्टिविस्ट के संघर्ष पर आधारित है, जिसने पंजाब में उग्रवाद के चरम पर होने के दौरान कथित तौर पर बिना कानूनी प्रक्रिया के की गई हत्याओं का सच सामने लाने की कोशिश की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें